फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good news, in new year relief to patients of PGI

गुड न्यूज, नए साल में पीजीआई के मरीजों को राहत

Mon, 29 Dec 2014 12:01 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 29 Dec 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
Good news, in new year relief to patients of PGI

एम्स की तर्ज पर पीजीआई भी मरीजों के लिए प्रीपेड कार्ड सुविधा शुरू करने जा रहा है। 20 जनवरी को प्राइवेट कंपनियों से इसके लिए टेंडर मांगे गए हैं। यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को कैश काउंटर पर लगने की जरूरत नहीं रहेगी। पीजीआई का दावा है कि तीन महीने में संस्थान में यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


पीजीआई ने प्रीपेड कार्ड सुविधा पहले दो डिपार्टमेंट से शुरू करने का फैसला लिया है। रेडियोडाइग्नोसिस डिपार्टमेंट व एडवांस आई सेंटर में प्रयोग सफल होने के बाद इसे पूरे संस्थान में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


रेडियोडाइग्नोसिस डिपार्टमेंट में एमआरआई, एक्सरे, सीटी स्कैन की फीस जमा करने के लिए लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। स्थिति गंभीर हो जाती है, जब कर्मचारी कैश काउंटर पर नहीं मिलते। इसी तरह एडवांस आई सेंटर में भी मरीजों की भीड़ लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के एम्स के तर्ज पर मिलेगी सुविधा

Good news, in new year relief to patients of PGI

अधिकारियों ने बताया कि प्रीपेड कार्ड दिल्ली की मेट्रो रेल सेवा जैसा होगा। अलग-अलग राशि के टॉप-अप होंगे, जो पीजीआई में लगी मशीनों से रिचार्ज कराने होंगे। कार्ड रिचार्ज होने के बाद मरीज को एक्सरे की फीस देनी है तो वह डिपार्टमेंट में लगी मशीन में कार्ड स्वैप करेगा और मशीन में एक्सरे की राशि भर देगा।

कुछ ही सेकेंड में वह राशि कार्ड से कट जाएगी और उसकी एक पर्ची भी निकलेगी। पर्ची ही कैश जमा करने का प्रमाण होगी। एक महीने बाद मरीज को फिर सीटी स्कैन या अन्य टेस्ट करवाने हों तो वह सीधे मशीन में कार्ड स्वैप करेगा और बिना लाइन में लगे फीस जमा करवा देगा। किसी पेशेंट का कार्ड चोरी हो जाता है तो उसे वह फ्री इश्यू हो जाएगा।

टॉप-अप के लिए लगेंगी मशीनें

टॉप-अप के लिए डिपार्टमेंट में मशीनें लगाई जाएंगी। इन मशीनों से मरीज अपना कार्ड रिचार्ज करेंगे। पीजीआई का प्रीपेड कार्ड सर्विस हॉस्पिटल इनफोरमेशन सिस्टम के साथ अटैच रहेगा। स्टाफ को ट्रेनिंग देने का भी प्रावधान है।

एम्स के कई विभागों में है सिस्टम

दिल्ली के एम्स में प्रीपेड कार्ड सिस्टम कई विभागों में है। यहां 2011 में ही यह सिस्टम शुरू कर दिया गया था। इसमें मुख्य रूप से कार्डियो न्यूरो सेंटर शामिल है। इस सेवा से मरीजों को काफी फायदा पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed