फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Good News government gave the greatest gift to traders on GST

खुशखबरी: GST को लेकर सरकार ने व्यापारियों को दिया बड़ा तोहफा

Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 24 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
Good News government gave the greatest gift to traders on GST
जीएसटी - फोटो : Demo Pic
वस्तु एवं सेवा कर यानि जीएसटी को लेकर सरकार ने व्यापारियों को बड़ा तोहफा दिया है। हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने जीएसटी की प्रारंभिक सीमा 20 लाख रुपए करने के निर्णय का स्वागत किया है। यह निर्णय नई दिल्ली के विज्ञान भवन में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की अध्यक्षता में दो दिवसीय जीएसटी काउंसिल की बैठक में आज लिया गया। इस निर्णय से हरियाणा के पचास प्रतिशत व्यापारियों को लाभ होगा।
विज्ञापन


कैप्टन अभिमन्यु ने बैठक के बाद कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी पहली अप्रैल से पूरे देश में जीएसटी लागू करने के लिए सहमत है। ऐसे में हरियाणा जीएसटी को पहली अप्रैल, 2017 से लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने बताया कि जीएसटी की प्रारंभिक सीमा 20 लाख रुपए न्यूनतम होने से छोटे व खुदरा व्यापारियों को एक बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिन व्यापारियों का टर्नओवर 25 लाख रुपए तक है उन्हें जीएसटी में शामिल करने से पहले एक अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि जीएसटी के दायरे में आने पर छोटे व्यापारियों को कंप्यूटर सहित अन्य संसाधन भी जुटाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे और खुदरा व्यापारियों को मिलेगी राहत

Good News government gave the greatest gift to traders on GST
जीएसटी - फोटो : Demo Pic
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बैठक में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की प्रारंभिक सीमा 25 लाख रुपए न्यूनतम करने का सुझाव दिया था। जबकि उत्तर प्रदेश की ओर से यह सीमा दस लाख रुपए करने की मांग रखी गई थी लेकिन कैप्टन अभिमन्यु के सुझाव पर अनेक राज्यों के वित्त मंत्रियों ने सहमति जताई थी। जिसके चलते बैठक में अंतिम निर्णय 20 लाख रुपए करने पर पहुंचा। जीएसटी काउंसिल की दो दिन चली बैठक में हरियाणा के वित्त मंत्री की ओर से विभिन्न महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सीमा 20 लाख रुपए होने से राज्य के 50 फीसदी व्यापारी इस दायरे से बाहर होंगे। यह सीमा तय होने से वस्तु एवं सेवाओं की उच्च सीमा तैयार हो सकेगी। दो दिन चली बैठक में जीएसटी के प्रारूप, राज्य-केंद्र के अधिकार क्षेत्र, राजस्व वसूली, कर दर आदि विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। फिलहाल जीएसटी के दायरे पेट्रोलियम पदार्थों को बाहर रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed