फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for vaishno devi train passanger

वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर

Tue, 27 Jan 2015 12:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 27 Jan 2015 12:58 PM IST
विज्ञापन
good news for vaishno devi train passanger

हरियाणा-पंजाब से वैष्णो देवी की ओर जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। कटरा के लिए नई ट्रेन शुरू हो गई है। अहमदाबाद-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन के पहले ही फेरे से लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। इस ट्रेन में कुल 18 बोगियां हैं, जिनमें 6 जनरल, 7 स्लीपर, 2 थर्ड एसी और 1 सेकेंड एसी की बोगी है।

विज्ञापन


16 घंटे से ज्यादा का सफर
अहमदाबाद से यह ट्रेन रविवार शाम 7 बजे चलेगी। वापसी में यह ट्रेन (गाड़ी संख्या 19416) मंगलवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर कटरा स्टेशन से चलेगी और बुधवार को सुबह 3:40 बजे हिसार स्टेशन पर पहुंचेगी, यहां से यह सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर अहमदाबाद की तरफ रवाना होगी।
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

good news for vaishno devi train passanger

इस ट्रेन का अहमदाबाद से कटरा के सफर में 29 स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिनमें साबरमती, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, रानी, मारवाड, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, भिवानी, हिसार, सिरसा, भठिंडा, फिरोजपुर, जालंधर सिटी, व्यास, अमृतसर, पठानकोट, जम्मूतवी और उधमकोट शामिल हैं।  

वर्जन
यह ट्रेन सोमवार को हिसार पहुंच रही है। लोगों में इस ट्रेन को लेकर काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा है। इस ट्रेन के शुरू होने से लोगों को काफी फायदा होगा।
निहाल सिंह, स्टेशन अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed