{"_id":"056728ba1c41e70c34ee07859a71f4ff","slug":"good-news-for-ut-employes-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 14 May 2014 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन ने आखिरकार मतों की गिनती से पहले ही डीए में बढ़ोतरी संबंधी आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को यूटी के फाइनेंस एंड प्लानिंग ऑफिसर ने डीए में 10 फीसदी बढ़ोतरी संबंधी आदेश जारी कर कर्मचारियों को खुश कर दिया। कर्मचारियों को अब 100 फीसदी डीए मिलेगा और इससे 18 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल ने पिछले सप्ताह डीए में बढ़ोतरी संबंधी फाइल क्लीयर कर दी थी।
कर्मचारियों को 1 जनवरी, 2014 से बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। साथ ही चार महीनों का एरियर भी मिलेगा।
केंद्र सरकार की ओर से फरवरी में 10 फीसदी डीए बढ़ाने की घोषणा की गई थी। चंडीगढ़ में काम करने वाले कर्मचारी इसके बाद से ही डीए में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन