फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   good news for railway passangers

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, बढ़ गईं ट्रेनें

Sat, 22 Mar 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़। Updated Sat, 22 Mar 2014 11:01 PM IST
विज्ञापन
good news for railway passangers

होली का रश कम करने के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों को अब समर स्पेशल में कनवर्ट कर दिया गया है। होली के त्योहार पर चंडीगढ़ से यूपी के लिए 2 स्पेशल ट्रेनें चली थीं।

विज्ञापन


ये दोनों ट्रेनें केवल मार्च तक के लिए थी, लेकिन अब उन्हें जून तक के लिए बढ़ा दिया गया है। गर्मियों में यात्रियों की भीड़ काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इसको देखते हुए रेलवे प्रशासन ने नई स्पेशल ट्रेनें चलाने या फिर अन्य इंतजाम करने की बजाय पहले से चल रही ट्रेनों का विस्तार कर दिया।
विज्ञापन


ये है ट्रेनें
चंडीगढ़-वाराणसी वीकली ट्रेन

यह ट्रेन पहले 6 मार्च से 27 मार्च तक केलिए चली थी। अब इसे 3 अप्रैल से 26 जून तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

यह ट्रेन हर वीरवार रात 11.15 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और अगले दिन शाम को 5.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट, जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ और सुल्तानपुर होते हुए वाराणसी पहुंचेगी। वापसी में हर शुक्रवार रात 9.10 बजे वाराणसी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 2.30 बजे चंडीगढ़ पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंगलडैम-लखनऊ वाया चंडीगढ़ वीकली ट्रेन
पहले इसे 3 मार्च से 31 मार्च तक चलाया था। अब यह ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून के लिए चलेगी। यह ट्रेन हर सोमवार को रात 11.45 बजे नंगलडैम से चलेगी। ]

देर रात 2.15 बजे चंडीगढ़ आएगी और फिर 2.20 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। अगले दिन दोपहर को 2.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में हर मंगलवार को शाम को 7.05 बजे लखनऊ से चलेगी और अगले दिन सुबह 9 बजे नंगलडैम पहुंचा देगी।

इन ट्रेनों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा था। होली के मौके पर इनमें काफी भीड़ थी। अब गर्मियों के लिए इन्हीं ट्रेनों का आगे विस्तार कर दिया गया है।
राजेंद्र दत्ता, स्टेशन अधीक्षक, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed