{"_id":"f8ec3fe63b9fb16c65b8c688e9acc7d1","slug":"good-news-for-police-staff-on-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूटी के पुलिस कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूटी के पुलिस कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 May 2015 11:21 AM IST
विज्ञापन
यूटी पुलिस विभाग के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें बर्थडे व मैरिज एनिवर्सिरी पर एक दिन की छुट्टी मिलेगी। इसकी पुष्टि आईजी आरपी उपाध्याय ने की है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों को बच्चों के जन्मदिन व अन्य ऐसे कार्यक्रमों पर भी छुट्टी मिल सकेगी। इसके साथ फोर्स के अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा पुलिसकर्मी अपने मुताबिक किसी विशेष दिन इस छुट्टी का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
इस पूरी व्यवस्था को सुचारू ढंग से चलाने के लिए पुलिस विभाग ने काम शुरू कर दिया है। पुलिसकर्मियों द्वारा जमा करवाए गए रिकॉर्ड को अपडेट किया जा रहा है।
विज्ञापन