फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Good News: Canadian visa easier for indian

गुड न्यूज: कनाडा का वीजा अब आसान

Wed, 09 Jul 2014 06:14 PM IST
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
सुजय मेहदूदिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Jul 2014 06:14 PM IST
विज्ञापन
Good News: Canadian visa easier for indian

कनाडा ने भारतीयों के लिए सरल वीजा योजना शुरू की है। कनाडा के नागरिकता और आव्रजन मंत्री क्रिस एलेक्जेंडर ने मंगलवार को भारत में सीएएन प्लस (कैन प्लस) कार्यक्रम लांच करने की घोषणा की।

विज्ञापन


इसके तहत कनाडा जाने वाले भारतीय आगंतुकों को वीजा के लिए आवेदन करते समय ज्यादा कागजी कार्रवाई नहीं करनी होगी और उन्हें शीघ्र वीजा मिल सकेगा। कैन प्लस वीजा प्रोग्राम उन भारतीय नागरिकों के लिए है जो पिछले 10 वर्षों के भीतर कनाडा या अमेरिका की यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन


शीघ्र वीजा प्रक्रिया से आवेदकों को लाभ होगा और वीजा अधिकारियों को दूसरे केस पर काम करने का समय भी मिल सकेगा। ऐसे में सभी भारतीय यात्रियों के लिए शीघ्र वीजा पाने का रास्ता साफ हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कनाडा के नागरिकता मंत्री ने की घोषणा

Good News: Canadian visa easier for indian

भारत के कारोबार, पर्यटन और शिक्षा क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ एक कार्यक्रम के दौरान एलेक्जेंडर ने यह घोषणा की। उन्होंने सरकार की कई पहलों का भी जिक्र किया जिससे व्यापार और भारत से कनाडा यात्रा बढ़ रही है।

इसमें भारतीय कारोबारियों, छात्रों और पर्यटकों के लिए तीन वीजा एक्सप्रेस कार्यक्रम भी शामिल है। भारत में 10 वीजा एप्लीकेशन सेंटर खोले गए, जो एक रिकॉर्ड है। मल्टीपल एंट्री वीजा की फीस घटाकर 100 कनाडाई डॉलर कर दी गई।

आसान हो जाएगा आवेदन करना

Good News: Canadian visa easier for indian

सरकार के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों को कनाडा में आकर कारोबार करने, सीखने और देश के पर्यटन क्षेत्र में योगदान करने का तेज और आसान विकल्प मिला है। कैन प्लस के पात्र आवेदकों को वीजा के लिए आवेदन करते समय ज्यादा दस्तावेज नहीं देने पड़ेंगे।

इस प्रोग्राम से भारतीयों के लिए कनाडा जाकर कारोबार करना और दोस्तों से मिलना आसान हो जाएगा। एलेक्जेंडर ने कहा कि हम उन भारतीयों की यात्रा एवं व्यापार को सुविधाजनक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो अर्थव्यवस्था में योगदान करते हैं।

भारत में पायलट प्रोग्राम के तहत कैन प्लस के शानदार नतीजे आए। महज पांच दिनों के भीतर वीजा जारी कर दिए गए। वीजा एक्सप्रेस कार्यक्रम के तहत कारोबारियों को तीन दिन के भीतर और स्टूडेंट पार्टनर प्रोग्राम के तहत छात्रों को 13 या इससे भी कम दिनों में वीजा जारी किया जाता है।

कनाडा जाने वाले 10 शीर्ष विदेशियों में भारतीय भी

Good News: Canadian visa easier for indian

कनाडा की यात्रा करने वाले 10 शीर्ष विदेशी आगंतुकों में भारतीय भी शामिल हैं। 2013 में भारतीय नागरिकों को 1,30,000 से भी ज्यादा आगंतुक वीजा जारी किए गए और करीब 14,000 भारतीयों को जनवरी से जून 2014 के बीच स्टूडेंट परमिट जारी किए गए।

आगंतुक वीजा में करीब 95 फीसदी भारतीयों को मल्टीपल एंट्री वीजा जारी हुए। इसे पाने के बाद यात्रियों को 10 साल तक कई बार कनाडा की यात्रा करने की अनुमति मिल जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed