{"_id":"57027be84f1c1b7f49c81176","slug":"good-news-aadhar-card-haryana-government-handicap-mobile-van-old-people-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडन्यूज: अब घर-घर जाकर आधार कार्ड बनाएगी मोबाइल वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडन्यूज: अब घर-घर जाकर आधार कार्ड बनाएगी मोबाइल वैन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Mon, 04 Apr 2016 08:06 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने आधार बिल को लोकसभा में वित्त विधेयक के रूप में पास करवा लिया
- फोटो : UIADI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में जिन वृद्ध, बीमार और अक्षम निवासियों का आधार नामांकन नहीं हो सका है उनके लिए राज्य सरकार ने नई पहल की है। नामांकन के लिए आधार केन्द्रों तक नहीं पहुंच पाने वालों की सुविधा के लिए प्रदेश के सभी जिलों में 10 अप्रैल से एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान सभी जगह एक महीने तक चलेगा। ऐसे सभी छूटे हुए निवासियों का निशुल्क नामांकन करने के लिये उनके घर द्वार पर सभी सुविधाओं से युक्त आधार मोबाइल वैन भेजी जाएंगी।
हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा स्कूल शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सभी जिला मुख्यालयों पर आधार हेल्पलाइन नम्बर स्थापित किए गए हैं, जहां पर निवासी मोबाइल वैन के माध्यम से नामांकन करवाने के लिए अनुरोध दर्ज करवा सकते हैं। इनके जरिये विशेष अभियान के तहत वृद्धों, बीमार सहित अक्षम लोगों की परेशानियां दूर होंगी। इसके जरिये घरद्वार पर ही आधार नामांकन सुनिश्चित होगा, जिससे सभी जिलों में शत-प्रतिशत आधार कवरेज के लक्ष्य को भी हासिल किया जा सकेगा। मोबाइल वैन की सुविधा का लाभ उठाने के लिए निवासियों को अपने जिले के हेल्पलाइन नंबर पर बात करनी होगी, जो जिले की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
------------
प्रदेश की 97.4 फीसदी आबादी को मिल चुके हैं आधार
प्रदेश में अब तक 26109899 निवासियों के आधार प्राप्त हो चुके हैं। यह आंकड़ा कुल आबादी का 97.4 प्रतिशत है। देश में आधार सृजन के मामले में हरियाणा को तीसरा स्थान मिला है। क्षेत्रीय कार्यालय,चंडीगढ़ के तहत हरियाणा ऐसा पहला राज्य है, जहां 2011 की जनगणना के मुताबिक शत-प्रतिशत आधार की पूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है।
विज्ञापन
जन्म पंजीकरण कार्यक्त्रस्म (एएलबीआर), नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस), कार्यालयों में कर्मचारियों के लिए आधार सक्षम बायोमीट्रिक अटेंडेंस सिस्टम के बाद पहली अप्रैल से शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन दाखिले की भी शुरुआत की गई है।