फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golfer Yuvraj Singh jointly held the top spot

गोल्फर युवराज सिंह संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर काबिज

Fri, 15 Apr 2022 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Golfer Yuvraj Singh jointly held the top spot
चंडीगढ़। शहर के गोल्फर युवराज सिंह संधू घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए वीरवार को पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप के तीसरे दिन संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पहुंच गए। संधू ने 202 का स्कोर बनाया। इनके साथ बांग्लादेश के मोहम्मद जमाल हुसैन भी 202 अंक के साथ पहले स्थान पर हैं। ट्राइसिटी के गोल्फर अंगद चीमा 10 अंडर में 206 के साथ पांचवें स्थान पर हैं। शहर के दो अन्य गोल्फर टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे। इनमें करनदीप कोचर 8 अंडर 208 का स्कोर बनाते हुए 7वें और अभिजीत 7 अंडर 209 का स्कोर बनाते हुए 8वें स्थान पर पहुंचे। वहीं ओलंपियन उदयन मैनी 15वें स्थान पर पहुुंचे।
विज्ञापन

25 वर्षीय युवराज सिंह संधू ने बताया कि आज का दिन उनके लिए अहम था। दिग्गज गोल्फर आगे चल रहे थे। इसके बावजूद आत्मविश्वास बनाए रखा। दिन के खेल में मौका मिलते ही सही जगह हिट लगाकर अंक बटोरता रहा। दिन के अंत में यहीं अंक काम आए और अंक तालिका में शीर्ष पोजीशन हासिल करने में कामयाब रहा। बता दें पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में किया जा रहा है। इसमें देश और विदेशों के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं। इनमें प्रोफेशनल गोल्फर्स के साथ अमेच्योर गोल्फर भी शिरकत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed