फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golf club of Chandigarh election

गोल्फ क्लब चुनाव: सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होगा मतदान, सोमवार को घोषित होंगे परिणाम

Sun, 16 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 16 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
golf club of Chandigarh election
गोल्फ क्लब चुनाव
सिटी ब्यूटीफुल के हाई प्रोफाइल क्लबाें में से एक चंडीगढ़ गोल्फ  क्लब की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को होंगे। मतदान सुबह 11.30 बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। प्रधान पद के परिणाम सोमवार को सुबह 12 बजे तक आएंगे। वहीं शाम तक एग्जीक्यूटिव कमेटी के लिए चुनाव लड़ रहे सदस्यों के परिणाम आ जाएंगे। गोल्फ क्लब के प्रधान पद के लिए रवि विर्क और रवि बीर ग्रेवाल आमने सामने हैं। साथ ही क्लब की एग्जीक्यूटिव कमेटी के 11 पदाें के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में हैं। बता दें कि चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में 2000 से अधिक सदस्य हैं, लेकिन मतदान का अधिकार सिर्फ 1800 स्थायी सदस्यों के पास ही होता है। 
विज्ञापन


ये हैं प्रमुख मुद्दे : 
इस बार गोल्फ क्लब के चुनाव का मुख्य मुद्दा लीज मनी का है, इसके साथ ही क्लब में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, जूनियर गोल्फ नर्सरी, ग्रीन गोल्फ कोर्स, खेल और कैटरिंग से जुड़े मुद्दे चुनाव छाए रहे हैं।
विज्ञापन


ये हाई प्रोफाइल लोग भी हैं सदस्य : 
इनमें मिल्खा सिंह, जीव मिल्खा सिंह, कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजा मालविंदर सिंह, रानी परनीत कौर, प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल जैसे हाई प्रोफाइल नेताओं के अलावा कई रिटायर्ड कर्नल, रिटायर्ड जनरल, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, ब्यूरोक्रेट्स, लेफ्टिनेंट जनरल, इंडस्ट्रियलिस्ट और नामी बिजनेसमैन भी शामिल हैं। हर बार की तरह इस बार भी गोल्फ  क्लब चुनाव अपने हाई प्रोफाइल मेंबर्स के कारण सुर्खियाें में रहने वाला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि बीर सिंह ग्रेवाल हैं मौजूदा कार्यकारी प्रधान : 
क्लब के निवर्तमान कार्यकारी प्रधान रवि बीर सिंह ग्रेवाल है। पिछले साल आईपीएस मान और डॉ. अवतार सिंह के बीच प्रधान पद के लिए मुकाबला हुआ था। जिसमें आईपीएस मान 582 वोटाें से जीते थे। जीत के कुछ महीने बाद ही आईपीएस मान का देहांत हो गया था। जिसके बाद रवि बीर को गोल्फ क्लब का कार्यकारी प्रधान नियुक्त किया गया था। 

प्रधानी के लिए ग्रेवाल का पहला तो विर्क का दूसरा चुनाव

golf club of Chandigarh election
गोल्फ क्लब चुनाव

रवि बीर सिंह ग्रेवाल गोल्फ क्लब में पहली बार प्रधान पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं, लेकिन वह इससे पहले एग्जीक्यूटिव कमेटी मेंबर के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। जबकि रवि विर्क 2014 में गोल्फ  क्लब एग्जीक्यूटिव के मेंबर रहे, और 2015 में प्रधान पद के लिए चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए।

ये है दोनों पैनल : 
विर्क की टीम : प्रधान पद के लिए रवि विर्क, एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए कर्नल एडी सिंह, आलम गीर सिंह ग्रेवाल, अमरिंदर औलख, अंकुश गर्ग, कर्नल एचएस चहल, डॉ. जसप्रीत बाठ, परविंदर टक्कर, संजीव वर्मा, जगदीप सिंह और सतवंत संघू उम्मीदवार हैं।

ग्रेवाल की टीम : प्रधान पद के लिए रबि बीर सिंह ग्रेवाल, एग्जीक्यूटिव मेंबर के लिए अरविंद बजाज, कुलबीर सिंह, कर्नल हरदेव सिंह मान, कैप्टन मोहनबीर सिंह, रोहित सिंह डागर, संजीत सिंह बाला, मिसेज सोना ए सिंह, कर्नल स्वर्णदीप सिंह बाठ और जोरावर सिंह शामिल हैं।
 
300 मेंबर्स ने कराया नो ड्यूज क्लीयर : 
चुनाव से पहले आखिरी दिन चंडीगढ़ गोल्फ  क्लब में मेंबर्स की ओर से नो ड्यूज क्लीयर कराने वालाें का तांता लगा रहा। शनिवार शाम तक 300 मेंबर्स नो ड्यूज करवा चुके थे। बता दें कि नो ड्यूज क्लीयर करवाए बिना किसी भी मेंबर को वोट डालने की अनुमति नहीं होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed