फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Golf Club Elections on 27 April

गोल्फ क्लब में 27 को बिछेगी चुनावी बिसात

Wed, 16 Apr 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 16 Apr 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
Golf Club Elections on 27 April
लोकसभा चुनाव के गरमागरम माहौल से जरा हटके सिटीके उच्चवर्ग ने कर दिया चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव का टी आफ। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव 27 अप्रैल को हैं।
विज्ञापन


इन चुनाव में गोल्फ क्लब के पूर्व अध्यक्ष बीएस गिल और लगातार दो बार हार झेल चुके गोगी सीबिया आमने सामने हैं। चुनावी बिसात पर बिछी है गोल्फ क्लब की ग्रीनरी और यहां की नर्सरी। जिसका विकास करने का दांव अध्यक्ष पद के दोनों उम्मीदवारों ने खेल दिया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बीएस गिल पेशे से वकील हैं पर वर्ष 2009-2011 में अध्यक्ष पद की कुर्सी संभाल चुके हैं। वहीं दूसरे उम्मीदवार और छह साल पहले गोल्फ क्लब के अध्यक्ष पद पर काबिज रह चुके गोगी सीबिया पिछले चुनाव में गुरिंदर संधू से शिकस्त झेल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव में उतरे दोनों गुटों के लिए यह चुनाव वर्चस्व का है। एक ओर बीएस गिल तीन साल बाद दोबारा यहां अपना और अपनी टीम का दमखम दिखाने उतरे हैं तो वहीं दूसरी ओर गोगी सीबिया के लिए यह सम्मान की जंग है। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के 1800 सदस्य हैं जिनके बीच दोनों ही कंडीडेट्स का चुनाव प्रचार तेजी के संग शुरू हो चुका है।

यह हैं मुख्य मुद्दे
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की ग्रीनरी बेहतर करवाना।  
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब की लीज को रेन्यू करवाना।
नौनिहालों के लिए ट्रेनिंग की अच्छी सुविधा देना।
क्लब की हास्पिटलिटी को ज्यादा बेहतर बनाना।
 
ये हैं मैदान में
बीएस गिल पैनल
आईपीएस मान
एसपीएस घई
एसएस भोला
बलबीर मंगल
जसपाल सिद्धू
प्रदीप नंदा
डा. बीआर जैन
रवि विर्क
सतवंत संधू
ज्योति

कोट्स.........
हमारे लिए यह चुनाव अहम हैं। मैं क्लब की ग्रीनरी और जूनियर की ट्रेनिंग को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करूंगा। हमने पहले भी काम किया था और अब सब सामने है।

बीएस गिल, उम्मीदवार, अध्यक्ष पद

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में मैं चेंज लाना चाहता हूं। इसीलिए एकबार फिर मैदान में हूं। मेरी टीम गोल्फ क्लब को बेहतर करने के लिए काम करेगी, हम पहले भी यहां बेहतर वर्क कर चुके हैं।
गोगी सीबिया, उम्मीदवार, अध्यक्ष पद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed