फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   golf club election

गोल्फ क्लब के चुनाव आज, सीबिया और गिल में भिड़ंत

Sat, 26 Apr 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 26 Apr 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन
golf club election

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के मैनेजमेंट के लिए 27 अप्रैल (रविवार) को चुनाव होंगे। इसमें प्रेसिडेंट पद के साथ साथ क्लब केएग्जिक्यूटिव मेंबर्स के लिए भी वोटिंग होनी है।

विज्ञापन


इस बार प्रेसिडेंट पद के लिए मुकाबला तेगवीर सिंह सीबिया और बीएस गिल के बीच होगा। चुनाव के लिए वोटिंग सुबह दस बजे शाम पांच बजे तक होगी।

पेशे से वकील बीएस गिल 2009-10 में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान की कुर्सी संभाल चुके हैं वहीं सीबिया तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए प्रेसिडेंट पद के लिए मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले वह दो बार 1998 और 2001 में प्रधान पद का चुनाव जीत चुके है। सीबिया पिछले साल गुरिदंर संधू से हार झेल चुके हैं। चुनाव से पहले प्रधान पद केउम्मीदवार तेगवीर सिंह सीबिया और बीएस गिल अपने एजेंडे में गोल्फ क्लब की तस्वीर बदलने की बात कर चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है टीम
प्रधान पद के लिए बीएस गिल और उनकी टीम मेंबर जो अन्य पदों के लिए खड़े हैं, उनमें आईपीएस मान, निपी धई, रवि विर्क, एसएस बाला, बलबीर मांगट, डॉ.बीआर जैन, प्रदीप नंदा, सतवंत संधू और जसपाल सिद्दू।

वहीं तेगवीर सिंह सीबिया प्रधान पद और उनकी टीम मेंबर जोकि अन्य पदों के लिए मैदान में खड़े हैं, उनमें डॉ. कोच्चर, आलम जीत ग्रेवाल, गेग्स औलख, डीएस मल्होत्रा, कैप्टन गुरदेव सिंह, एचएस कंग, ले.कर्नल एचएस सोही, जसबीर सिंह, राजीव सिंह जंजुआ, शविंदर सिंह और एसएस गिल शामिल हैं।

गोल्फ क्लब के कितने हैं सदस्य

चंडीगढ़ गोल्फ क्बल में कुल 1800 मेंबर हैं, जिनमें 50 के करीब महिला मेंबर है। मेंबर में ओलंपियन मिल्खा सिंह, जीव मिल्खा सिंह के साथ बिजनसमेन, आर्मी ऑफिसर्स, डॉक्टर, सीनियर आईएस, आईपीएस ऑफि र्स, कारपोरेट जगत के लोग शािमल है।

रविवार को प्रधान पद और मेंबर के लिए वोटिंग करेंगे। सोमवार 28 अप्रैल को चुनावों का रिजल्ट निकलेंगा।

सीबिया ने गिनाईं अपनी उपलब्धियां
गोल्फ क्लब में प्रधान पद के उम्मीदवार तेगवीर सिंह सीबिया 1998 और 2001 में प्रधान पद का चुनाव जीत चुके हैं। उनसे जब पूछा गया कि इस बार के चुनाव में उन्हें मेंबर किस आधार पर वोट दें तो उन्होंने कहा कि पिछले दो बार प्रधान पद पर रहते हुए जो कार्य किए थे उन्हें के आधार पर मेंबर वोट डालेंगे।

सीबिया ने कहा सबसे पहले गोल्फ कोर्स पर ग्रीन को रेनोवेट करवाया था। दूसरे गोल्फ क्लब के ऊपरी मंजिल पर डाइंनिग रूम बनाया था। जहां पर फंक्शन और मीटिंग की जाती है।

इसके बाद गोल्फ कोर्स पर होल के पास वॉटर शेड्स भी बनाए गए। सीबिया ने कहा कि अगर वह इस बार जीत जाते हैं तो गोल्फ क्लब के गोल्फ कोर्स को विदेशों में पहचान दिलाना मेरा सपना रहेगा।

बीएस पहले भी रह चुके हैं प्रधान

गोल्फ क्लब में प्रधान पद के उम्मीदवार बीए गिल 2009-10 में चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के प्रधान कुर्सी संभाल चुके हैं। इस बार के चुनाव में मेंबर उन्हें किस आधार पर वोट दे इसके जवाब में गिल ने कहा जिस समय वह प्रधान पद पर रहे उस समय गोल्फ क्लब के लिए कई बेहतरीन कार्य किए थे।


इसमें क्लब के बजट के अनुसार खर्चा किया था। बजट पर कंट्रोल रखा में कामयाब हुए थे। दूसरे बार एवं केटरिंग के रेट को बढ़ने नहीं दिया और सामान्य रखा। तीसरे चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में युवाआें के लिए नई एकेडमी का निर्माण करवाया गया था। बीएस गिल के अनुसार अगर इस बार जीतता हूं तो मेरा प्रमुख लक्ष्य रहेगा चंडीगढ़ गोल्फ क्लब का माहौल फ्रेंडली बनाना साथ ही यहां केगोल्फ कोर्स को देश में बुलंदियों पर पहुंचाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed