फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold Price increased by 40% in 14 months demand is 20% more

महंगा हो रहा सोना: 14 माह में 40 फीसदी बढ़ा दाम, फिर भी 20 फीसदी ज्यादा है डिमांड; ये है कारण

Mon, 24 Feb 2025 03:47 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 03:47 PM IST
सार

एक जनवरी 2024 को सोने का रेट करीब 62000 रुपये था। अब वह रेट 88700 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में देखा जाए तो 14 महीने के अंदर सोने के रेट में करीब 26 हजार तक बढ़ा है। उम्मीद है कि आने वाले छह महीने के अंदर सोने का रेट करीब एक लाख रुपये तक पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
Gold Price increased by 40% in 14 months demand is 20% more
सोने का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

सोना दिन-प्रतिदिन महंगा होता जा रहा है, लेकिन इसकी डिमांड भी कम नहीं हो रही है। पहले सोने की लोग शादी-ब्याह के लिए खरीदारी करते थे, अब निवेश के लिहाज से खरीदारी हो रही है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ सर्राफा से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि 14 महीने में सोने का भाव करीब 26 हजार रुपये प्रति तोला तक बढ़ा है। इस दौरान सोने की खरीदारी भी करीब 20 फीसदी तक बढ़ी है। सुंदर ज्वेलरी के एमडी महेन्द्र खुराना ने बताया कि लगातार बिक्री बढ़ी है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में लोग पहले से ही खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय अच्छे आइटम भी आने लगे हैं।

विज्ञापन

300 दुकानों से 30 करोड़ का कारोबार

चंडीगढ़ में करीब 300 सोने और चांदी के शोरूम और दुकान हैं। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि मौजूदा समय करीब 30 करोड़ रुपये का कारोबार प्रतिदिन होता है। एक साल पहले तक यह कारोबार 24 से 25 करोड़ रुपये तक है। आने वाले दिनों में यह बिक्री और ज्यादा बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

62 हजार से 88 हजार तक पहुंचा रेट

1 जनवरी 2024 को सोने का रेट करीब 62000 रुपये था। अब वह रेट 88700 रुपये तक पहुंच गया है। ऐसे में देखा जाए तो 14 महीने के अंदर सोने के रेट में करीब 26 हजार तक बढ़ा है। उम्मीद है कि आने वाले छह महीने के अंदर सोने का रेट करीब एक लाख रुपये तक पहुंच जाएगा।


कारोबारी दीपक मलिक का कहना है कि सोने का भाव शुरू से बढ़ता रहा है। हालांकि पहले ज्यादातर खरीदारी शादी- विवाह या अन्य प्रोग्राम के दौरान होती थी, लेकिन अब बदलाव आया है। लोगों ने निवेश के हिसाब से सोना खरीदना शुरू कर दिया है। इसकी वजह से सोने की डिमांड काफी बढ़ी है।

सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी कम किया

सरकार ने 23 जुलाई 2024 में सोना और चांदी पर कस्टम ड्यूटी कम कर दिया था। पहले जो कस्टम और अन्य मद में 15 फीसदी टैक्स लगता था उसको कम कर 6 फीसदी कर दिया गया। 9 फीसदी की कमी के कारण सोना सस्ता हुआ। इंडियन बुलियन एसोसिएशन के राहुल गुप्ता का कहना है कि अगर पुराने कस्टम के हिसाब से देखे तो मौजूदा समय सोने का रेट 96 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा रहता। मौजूदा समय यह रेट 88500 रुपये प्रति तोला है। उन्होंने बताया कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे वॉर के कारण भी सोने में निवेश बढ़ा है।

चांदी में भी प्रति किलो 30 हजार तक उछाल

चांदी के भाव की बात करे तो उसमें भी प्रति किलो करीब 30 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। 1 जनवरी 2024 को चांदी 70000 रुपये प्रति किलो था। अब अब करीब 99700 रुपए तक आ गया है। पिछले दिनों यह रेट एक लाख रुपये के पार पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed