फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold Price increased by 28 thousand rupees in eight months silver is also 75 percent more expensive

पहुंच से बाहर हो रहा सोना: आठ माह में ऐतिहासिक 28 हजार रुपये बढ़े दाम, चांदी भी 75 फीसदी महंगी

Mon, 01 Sep 2025 11:10 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:10 AM IST
सार

साल की शुरुआत में जहां 80 हजार रुपये में 10 ग्राम सोने से तैयार गहना मिल जाता था। अब उतने ही पैसे में 7.49 ग्राम के गहने मिल पाएंगे।

विज्ञापन
Gold Price increased by 28 thousand rupees in eight months silver is also 75 percent more expensive
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

सोना-चांदी के भाव में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई है। सर्राफा बाजार में रविवार को सोना 1,06,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव भी उछलकर 1,23,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

विज्ञापन


सुंदर ज्वैलर्स के मालिक महेन्द्र खुराना का कहना है कि दाम बढ़ने से खरीदारी पर असर पड़ता है। हालांकि लोगों का बजट कम नहीं हुआ है, लेकिन अब उसी बजट में कम सोना मिल पाएगा। उन्होंने बताया कि साल की शुरुआत में जहां 80 हजार रुपये में 10 ग्राम सोने से तैयार गहना मिल जाता था। अब उतने ही पैसे में 7.49 ग्राम के गहने मिल पाएंगे। उनका अनुमान है कि आने वाले दिनों में भाव और बढ़कर 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं।

विज्ञापन

35 फीसदी तक बढ़ा सोने का भाव

साल की शुरुआत से अब तक केवल आठ महीनों में सोना लगभग 28,000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। 1 जनवरी 2025 को सोना करीब 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि अब यह 1,06,800 रुपये तक पहुंच गया है। इस अवधि में सोने की कीमत में लगभग 35 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं चांदी भी तेजी से बढ़कर 1,23,000 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम आदमी की पहुंच से दूर होता सोना

मनीमाजरा स्थित आत्माराम ज्वैलर्स के मालिक मनप्रीत सिंह का कहना है कि यदि यही रुझान जारी रहा तो त्योहारी सीजन और शादियों के दौरान सोना-चांदी आम ग्राहकों की पहुंच से और दूर हो जाएगा। केवल वे लोग खरीदारी करेंगे जिनके घर में शादी-ब्याह होंगे। उनका अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 1,15,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

जनवरी 2024 में था 62 हजार रुपये

पिछले 20 महीनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो सोना लगभग 44 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है। 1 जनवरी 2024 को सोने का भाव करीब 62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो अब बढ़कर 1,06,800 रुपये तक पहुंच चुका है।

चांदी आठ महीने में 53 हजार रुपये महंगी

चांदी भी आठ महीनों में काफी महंगी हुई है। 1 जनवरी 2025 को चांदी 70,000 रुपये प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 1,23,000 रुपये प्रति किलो हो गई है। यानी इस साल अब तक चांदी 53,000 रुपये प्रति किलो महंगी हुई है। इस हिसाब से देखा जाए तो चांदी लगभग 75 फीसदी तक बढ़ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed