फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold locket snatched at knife point, accused arrested

Chandigarh News: चाकू की नोक पर सोने का लॉकेट छीना, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 04 May 2025 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Gold locket snatched at knife point, accused arrested
चंडीगढ़। रामदरबार फेस-2 दो में चाकू दिखाकर सोने का लॉकेट छीनने के मामले को पुलिस ने दो घंटे में ही सुलझा लिया है। सेक्टर-31 थाने में दर्ज मामले में पुलिस ने महज दो घंटे में ही सुमित उर्फ सुमिता निवासी फेज-2 रामदरबार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से सोने का लॉकेट व चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में विजय शंकर यादव निवासी स्मॉल फ्लैट्स मलोया ने बताया कि दो मई को वह अपने भतीजे शुभी यादव (5) के साथ फेज-2 रामदरबार में डॉ. चोपड़ा के क्लीनिक में गए थे। जब वे दोपहर करीब 2:20 बजे घर वापस जाने के लिए मुख्य सड़क पर आए, तो अचानक पीछे से एक युवक आया और उनका रास्ता रोककर चाकू दिखा धमकाने लगा। उसने उनके भतीजे के गले से सोने का लॉकेट तोड़ लिया और फरार हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed