फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gold became cheaper by Rs 1500, silver fell by Rs 3000

Chandigarh News: सोना 1500 रुपये सस्ता, चांदी 3000 गिरी

Tue, 04 Mar 2025 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Gold became cheaper by Rs 1500, silver fell by Rs 3000
चंडीगढ़। सोने और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है। पिछले एक सप्ताह में सोना प्रति 10 ग्राम पर 1500 और चांदी एक किलो पर 3000 रुपये सस्ता हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि अभी कुछ दिनों तक रेट में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेश के हिसाब से यह सबसे बेहतर समय है। आने वाले दिनों में सोने और चांदी का भाव बढ़ना तय है। 24 फरवरी को 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम पर करीब 89,000 रुपये था। सोमवार को रेट 87,500 रुपये पर खुला। ऐसे में एक सप्ताह में करीब 1500 रुपये की गिरावट आई है। हालांकि 14 महीने के हिसाब से देखे तो सोने का रेट 25 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर महंगा हुआ है
विज्ञापन


चंडीगढ़ सुंदर ज्वेलरी के एमडी महेंद्र खुराना का कहना है कि सोने का रेट हमेशा ग्लोबल स्तर से तय होता है। अभी विश्व स्तर पर कई तरह के कयास लग रहे हैं। इसमें वॉर से लेकर मंदी तक की बात सामने आ रही है। दोनों ही स्थिति में हमेशा सबसे ज्यादा निवेश सोने में ही होता है। ऐसे में अभी भले ही रेट कम हैं, लेकिन आने वाले दिनों में रेट बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन




जानकारों का कहना है कि चंडीगढ़ में सोने और चांदी में निवेश बढ़ा है। एक साल में करीब 20 फीसदी कारोबार बढ़ गया है। मौजूदा समय शहर में छोटे-बड़े करीब 300 से ज्यादा कारोबारियों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चांदी के रेट में भी करीब 3000 रुपये की गिरावट आई है। 24 फरवरी को एक लाख रुपए किलो था, अब 97 हजार रुपये तक आ गया है। ऑल इंडिया बुलियन एसोसिएशन के सदस्य राहुल गुप्ता का कहना है कि चांदी अभी बढ़ेगा। आने वाले दिनों में यह रेट करीब 1.35 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed