{"_id":"68fa8130725188d24d0b07e0","slug":"gold-and-silver-prices-fell-by-6-percent-but-will-rise-again-soon-chandigarh-news-c-16-pkl1079-851676-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सोने-चांदी के भाव 6 प्रतिशत गिरे, जल्द फिर आएगा उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सोने-चांदी के भाव 6 प्रतिशत गिरे, जल्द फिर आएगा उछाल
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनतेरस और दिवाली के बाद सोने और चांदी के बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली है। बीते एक हफ्ते में सोने और चांदी के भावों में करीब 6 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। जानकारों का कहना है कि यह गिरावट अस्थायी है। विवाह सीजन की शुरुआत के साथ फिर तेजी लौटने की संभावना है।
त्योहारों के तुरंत बाद मार्केट में आई मंदी के कारण सोना 8 से 9 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 14 से 15 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है। कारोबारियों का कहना है कि त्योहारों के बाद बाजार में गिरावट आना सामान्य बात है। हालांकि, एक नवंबर को एकादशी के बाद विवाह लग्न शुरू हो जाएंगे जिसके चलते सोने-चांदी की मांग एक बार फिर बढ़ेगी। विशेषज्ञों का अनुमान है कि मार्च 2026 तक सोना 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.25 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू सकती है।
एक साल में सोना 60% और चांदी के दाम दोगुने
पिछले एक साल में सोना और चांदी दोनों के दामों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछली दिवाली पर 24 कैरेट सोने का भाव 82,000 प्रति 10 ग्राम था, जो इस साल दिवाली तक 1.30 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं, चांदी का भाव 90,000 प्रति किलो से बढ़कर 1.90 लाख प्रति किलो तक जा पहुंचा।
विज्ञापन
निवेशकों की नजर गोल्ड-ईटीएफ पर भी
त्योहारों के दौरान जिन लोगों ने फिजिकल सोना या चांदी नहीं खरीदी, उन्होंने शेयर मार्केट के जरिए गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ में निवेश किया। शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक दिवाली के आसपास के 10 दिनों में निवेशकों ने गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ से लाखों रुपये का मुनाफा कमाया है। त्योहार के बाद भले ही हल्की गिरावट आई हो लेकिन विश्लेषकों का कहना है कि तेजी का रुख आने वाले महीनों में फिर बनेगा।
विशेषज्ञों की राय
सोने और चांदी के दाम में आई मामूली गिरावट खरीद का सुनहरा अवसर है। जो लोग त्योहार पर खरीद नहीं कर सके, वे अब निवेश कर सकते हैं। एक साल में सोना का दाम 60% बढ़ा है, आगे और तेजी संभव है। -महेंद्र खुराना, एमडी, सुंदर ज्वेलर्स
त्योहारों के बाद आई यह गिरावट अस्थायी है। विवाह सीजन शुरू होते ही बाजार में फिर तेजी लौटेगी। लोगों को इस समय निवेश का मौका नहीं गंवाना चाहिए। - विकास गर्ग, पीपी ज्वेलर्स