फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Goa and Nanded flights will start soon from Adampur airport

अच्छी खबर: 110 करोड़ की लागत से आदमपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल तैयार, जल्द शुरू होगी गोवा व नांदेड़ की फ्लाइट

Mon, 31 Jul 2023 07:25 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 31 Jul 2023 07:25 PM IST
सार

आदमपुर एयरपोर्ट से एक मई 2018 को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली की पहली सिविल फ्लाइट चालू हुई थी। मेकशिफ्ट अरेंजमेंट के तहत 2018 में बनाए गए इस सिविल टर्मिनल का अधिकतर हिस्सा फाइबर, प्लाईवुड एवं लोहे की चादरों से तैयार किया गया था। इस टर्मिनल को मार्च 2020 में ही तैयार होने वाली नई इमारत में शिफ्ट किया जाना था।

विज्ञापन
Goa and Nanded flights will start soon from Adampur airport
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 110 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो गया है। अब तीन साल बाद फिर से उड़ानें शुरू होंगी। हाल ही में नवनियुक्त लोकसभा सांसद सुशील रिंकू ने इसका दौरा किया और कामकाज में तेजी लाने को कहा था। केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय ने बेंगलुरु, गोवा, कोलकाता, नांदेड़ के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने को लेकर हरी झंडी दे दी है। आदमपुर से स्पाइसजेट और स्टार एयर एयरलाइंस कंपनियों उड़ान भरने का टेंडर लिया है।

विज्ञापन


यहां से एक मई 2018 को दिल्ली-आदमपुर-दिल्ली की पहली सिविल फ्लाइट चालू हुई थी। मेकशिफ्ट अरेंजमेंट के तहत 2018 में बनाए गए इस सिविल टर्मिनल का अधिकतर हिस्सा फाइबर, प्लाईवुड एवं लोहे की चादरों से तैयार किया गया था। इस टर्मिनल को मार्च 2020 में ही तैयार होने वाली नई इमारत में शिफ्ट किया जाना था लेकिन नई इमारत का निर्माण कार्य पिछड़ता चला गया और वर्ष 2023 में आकर टर्मिनल तैयार हुआ है। हालांकि टैक्सी ट्रैक निर्माणाधीन होने की वजह से ऑपरेशनल नहीं हो पाया है। हालांकि यहां से नई दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट चलती थी लेकिन तीन साल से बंद हो गई थी। अब नया टर्मिनल तैयार हो चुका है और किसी भी क्षण फ्लाइट्स शुरू हो सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed