{"_id":"5d94a0a98ebc3e93bd109993","slug":"go-air-to-start-new-flights-from-chandigarh-international-airport-on-5-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहमदाबाद और दिल्ली का और भी सुहाना होगा सफर, गो एयर ने शुरू की इतनी नई उड़ानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहमदाबाद और दिल्ली का और भी सुहाना होगा सफर, गो एयर ने शुरू की इतनी नई उड़ानें
Wed, 02 Oct 2019 06:37 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
go air
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गो एयर ने अपने नेटवर्क में 12 और फ्लाइट जोड़कर चंडीगढ़-दिल्ली और चंडीगढ़-अमहदाबाद के बीच की फ्रीक्वेंसी को और अधिक बढ़ा दिया है। मंगलवार को अधिकारिक तौर पर घोषित फ्लाइट्स में चंडीगढ़-दिल्ली तथा अहमदाबाद-चंडीगढ़ के बीच की दो-दो फ्लाइट्स का इजाफा किया है।
विज्ञापन
अन्य घोषित फ्लाइट्स में लखनऊ-अहमदाबाद और कोलकाता-लखनऊ की दो-दो फ्लाइट में बढ़ोतरी की है। कोलकाता-गुवाहाटी के बीच चार फ्लाइट्स जोड़ी गई हैं। इन फ्लाइट्स के साथ ही गो एयर के नेटवर्क में सवा तीन सौ से भी अधिक फ्लाइट्स जुड़ गई हैं।
विज्ञापन
गो एयर की फ्लाइट संख्या जी8 184 दिल्ली से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरेगी जो कि चंडीगढ़ 11:10 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या जी8 164 चंडीगढ़ से रात 10:50 बजे उड़ान भरेगी जो कि मध्यरात्रि 12:20 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट्स रविवार के अतिरिक्त रोजाना संचालित होगी जिसका किराया 1707 रुपये से शुरू होगा।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर, फ्लाइट संख्या जी8 184 अहमदाबाद के लिए चंडीगढ़ से उड़ान सुबह 11:50 बजे भरेगी जो दोपहर 1:55 बजे पहुंचेगी। फ्लाइट संख्या जी8 164 अहमदाबाद से उड़ान रात्रि 8:10 बजे भरेगी जो चंडीगढ़ रात्रि 10:10 बजे पहुंचेगी। यह फ्लाइट्स नॉन स्टाप होंगी। रविवार के अतिरिक्त यह फ्लाइट्स रोजाना संचालित होंगी। फ्लाइट का किराया 3074 से शुरू किया गया है। घोषित की गई सभी फ्लाइट्स 5 अक्तूबर से शुरू होंगी।