फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH Sweepers Union Can go on Strike

अब सफाई कर्मी भी लड़ेंगे आर-पार की लड़ाई

Sun, 09 Feb 2014 02:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 09 Feb 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
GMCH Sweepers Union Can go on Strike
जीएमसीएच सफाई कर्मचारी यूनियन अब हेल्थ प्रशासन से आर-पार की लड़ाई के मूड में है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि दस फरवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे कड़ा आंदोलन करेंगे। इसके तहत वह हड़ताल, धरना और रैली निकालेंगे।
विज्ञापन


यूनियन के अध्यक्ष ओम कैलाश ने बताया कि जीएमसीएच में कई कर्मचारी वर्षों से कांट्रैक्ट पर काम कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों पर काम की अधिकता है।

बावजूद इसके आज तक उसकी तनख्वाह में एक भी रुपया नहीं बढ़ाया गया, जबकि महंगाई कई गुना बढ़ चुकी है। यूनियन कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने की मांग करती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्हें जो वार्षिक अलाउंस दिया जाता था, उसे भी बंद कर दिया गया है। बोनस भी नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा समय पर वेतन भी नहीं मिलता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जीएमसीएच-32 के निदेशक और चंडीगढ़ हेल्थ प्रशासन को कई बार लिखा गया, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। यूनियन के अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दस फरवरी तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed