फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH OPD door remained closed, patients returned without treatment

जीएमसीएच ओपीडी का दरवाजा बंद रहा, बिना इलाज लौटे मरीज

Sun, 12 Dec 2021 02:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
GMCH OPD door remained closed, patients returned without treatment
चंडीगढ़। जीएमसीएच 32 की ओपीडी में आए मरीजों को शनिवार को बिना इलाज लौटना पड़ा। रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर होने से ओपीडी का दरवाजा बंद रहा। अलग-अलग विभागों में दिखाने आए मरीजों को पहले तो घंटेभर इंतजार करवाया गया, उसके बाद ओपीडी के बाहर का दरवाजा बंद कर अंदर आने से रोक दिया गया। आखिरकार मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। हैरानी की बात है कि जिन मरीजों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन से की, सिर्फ उन्हें ही इलाज नसीब हो सका। वहीं, पीजीआई के रेजिडेंट डॉक्टरों ने दूसरे दिन भी काली पट्टी बांधकर काम किया। उधर, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल 6वें दिन भी जारी रही। इमरजेंसी में नाममात्र ही सेवा बहाल रही।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन के अनुसार इतनों को मिला परामर्श
तिथि ओपीडी में देखे गए मरीज
6 दिसंबर 1898
7 दिसंबर 1769
9 दिसंबर 265
10 दिसंबर 265
11 दिसंबर 115
क्या कहते हैं अधिकारी
रेजिडेंट डॉक्टर वार्ता के बाद धीरे-धीरे काम पर लौट रहे हैं। इमरजेंसी के साथ ही ओपीडी और अन्य सुविधाएं पुन: सामान्य होने लगी हैं। अस्पताल आने वाले मरीजों को बिना इलाज के नहीं लौटाया जा रहा।
विज्ञापन

-डॉ. सुधीर गर्ग, चिकित्सा अधीक्षक जीएमसीएच 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed