फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH-32 female attendant swallows poison, condition critical

जीएमसीएच-32 की महिला अटेंडेंट ने निगला जहर, हालत गंभीर

Sun, 05 Apr 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
GMCH-32 female attendant swallows poison, condition critical
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) सेक्टर-32 में अटेंडेंट का काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने नौकरी से निकाले जाने से आहत होकर शनिवार को जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी करने की कोशिश की। जीएमसीएच-32 में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि, मलोया थाना पुलिस अभी तक पीड़िता के बयान नहीं दर्ज कर सकी है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा। बता दें कि महिला अटेंडेंट को शुकवार को ही नौकरी से निकाला गया था। महिला के पति संदीप सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मनप्रीत कौर ने नौकरी से निकाले जाने से परेशान होकर यह कदम उठाया।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। पीड़िता के पति संदीप सिंह ने बताया कि वह सीटीयू में कंडक्टर हैं, जबकि उसकी पत्नी मनप्रीत कौर जीएमसीएच-32 में बतौर अटेंडेंट के रूप में काम कर रही है। वे दोनों अपने परिवार के साथ मलोया में रहते हैं। उन्होंने बताया कि मनप्रीत कौर हॉस्पिटल में रोजाना सुबह 9 बजे ड्यूटी पर जाकर दोपहर बाद 3 बजे घर वापस आती है। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे वह बेटे के साथ घर के बरामदे में था तभी अंदर से बेटी ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अंदर पहुंचा तो मनप्रीत कौर ने कीड़े मारने वाली दवा निगल रखी थी। इसके बाद मामले की सूचना 112 पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। आरोप है कि एंबुलेंस ने आने में काफी देरी की। उसके बाद मनप्रीत कौर को एंबुलेंस से जीएमसीएच-32 पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed