फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMCH-32 Employees Gave Warning of Strike

GMCH 32: हड़ताल पर जा सकते हैं कर्मचारी

Sat, 25 Jan 2014 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 25 Jan 2014 07:01 PM IST
विज्ञापन
GMCH-32 Employees Gave Warning of Strike
वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर जीएमसीएच-32 के कांट्रैक्ट पर रखे गए कर्मचारियों ने गेट मीटिंग कर हड़ताल की चेतावनी दी। गुस्साए कर्मचारियों ने कहा कि  उनकी मांगें सालों से पेंडिंग पड़ी हुई है।
विज्ञापन


कई बार प्रशासन को चिट्ठी भेजी, ज्ञापन दिए, मुलाकात की। लेकिन अब तक एक भी मांग पूरी नहीं हुई है। कर्मचारियों पर काम का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

सभी कर्मचारी पूरी ईमानदारी और मेहनत से अपना काम कर रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद उनकी नहीं सुनी जा रही। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 25 जनवरी से सभी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में एक हफ्ते तक काले बिल्ले लगाकर काम करेंगे।
विज्ञापन


उसके बाद एक गेट मीटिंग होगी और काम न करने का फैसला लिया जाएगा। इस दौरान मरीजों को परेशानी आएगी, लेकिन इसकी जिम्मेदारी संस्थान की होगी। मीटिंग में अस्पताल में कांट्रैक्ट के आधार पर काम करने वाले सभी कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता ओम कैलाश ने बताया कि यहां कई ऐसे कर्मचारी हैं जो 10 से 15 सालों से एक ही तनख्वाह पर काम कर रहे हैं। सालों में महंगाई कहां से कहां पहुंच गई, लेकिन कर्मचारियों की तनख्वाह जस की तस है।

इससे उनमें तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बारे में कई बार शिकायत दी लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। गेट मीटिंग के दौरान कर्मचारियों ने मौजूदा डायरेक्टर के खिलाफ नारेबाजी भी की।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तक सभी डायरेक्टर उन्हें अपना कर्मचारी मानते थे। लेकिन जब से नए डायरेक्टर आए हैं, उन्होंने कांट्रैक्ट के कर्मचारियों को अपने संस्थान का मानने से मना कर दिया। इससे भी कर्मचारी खासे नाराज हैं।

ये हैं प्रमुख मांगे
1. समान कार्य, समान वेतन।
2. कर्मचारियों को इंफेक्शन से बचाने के लिए हेपेटाइटिस-बी के इंजेक्शन लगवाना।
3. सभी कर्मचारियों को सिनियोरिटी के दायरे में लाया जाए।
4. कर्मचारियों को पूरा बोनस मिले।
5. पीएफ और ग्रेच्युटी की पूरी जानकारी देना।
6. ईएसआई की पूर्ण सुविधा का मिलना।
7. सभी कर्मचारियों को फ्री मेडिकल चेकअप।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed