फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   GMADA prepare for numbering draw of plots of Ayrocity

चूके तो हाथ से निकल सकता है आपका प्लॉट

Sat, 07 Jun 2014 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 07 Jun 2014 10:55 PM IST
विज्ञापन
GMADA prepare for numbering draw of plots of Ayrocity

गमाडा ने एयरोसिटी प्लॉटों के नंबरिंग ड्रॉ की तैयारी शुरू कर दी है। पहले चरण में प्लाट विजेताओं के नाम की सूची वेबसाइट पर अपलोड की गई है। लोगों को हिदायत दी है कि वे वेबसाइट चेक कर लें।

विज्ञापन


यदि किसी के रिकॉर्ड या नाम में किसी भी प्रकार की कोई कमी है। तो तुरंत गमाडा में लिखित ऐतराज दाखिल करें। ऐतराज की आखिरी तिथि 20 जून है। इसके बाद आने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


गमाडा 24 और 25 जून को एयरोसिटी प्लॉटों का नंबरिंग ड्रॉ पुडा भवन में निकालेगा। इस दौरान लैंड पूलिंग, ऑस्टी एवं प्लॉट विजेताओं को प्लॉटों के नंबर अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गमाडा अधिकारियों ने संबंधित लोगों से अपील की है कि वे गमाडा की वेबसाइट पर अपना रिकॉर्ड देखें। कमी होने पर गमाडा की सिंगल विंडो पर आकर ऐतराज दाखिल करें।

ऐतराज सुनने के लिए विशेष कमेटी गठित की गई है। जिक्रयोग है कि गमाडा चार हजार से अधिक प्लॉटों के लिए ड्रॉ निकालेगा। इसकी सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सरकार के आब्जर्वर भी हाजिर रहेंगे। गमाडा की वेबसाइट पर जाने के लिए लोगों को www.gmada.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

ऐसे होगी ड्रॉ की प्रक्रिया
तिथि----------प्लॉटों का साइज
24 जून--------200, 300, 400, 500 वर्ग गज
25 जून--------100, 125, 1500, 200 वर्ग गज

ड्रॉ से पहले देख पाएंगे अपनी पर्ची
ड्रॉ से पहले लोग यह भी देख पाएंगे कि उनके नाम की पर्ची ड्रॉ बॉक्स में डाली गई है या नहीं। गमाडा लोगों से रेंडम पर्चियां चेक कराएगा। उसके बाद उन्हें ड्रॉ बॉक्स में डाला जाएगा। शीशे से बने ड्रॉ बॉक्स में पर्चियां लोगों को साफ दिखेंगी। प्लॉट विजेताओं की पर्ची पंडाल में लगी स्क्रीन पर दिखाई जाएगी।



आईटी सिटी में 15 के आवेदन किए गए थे रद्द
गमाडा द्वारा 28 मई को आईटी सिटी के रिहायशी प्लॉटों का ड्रॉ निकाला गया था। इससे पहले गमाडा ने गलत तरीके से आवेदन करने वाले 15 लोगों के आवेदन रद्द कर दिए थे। इस बारे में लोगों से ऐतराज मांगे गए थे। गमाडा की ईओ इंद्रजीत कौर कंग, अमला अफसर सुभाष चंद्र सेठी एवं कानूनी सलाहकार हरमेल सिंह की अगुवाई में कमेटी ने आवेदन रद्द करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed