फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gmada changed the schedule of Bid Opening

अब 15 को खुलेंगी बूथों की बोलियां

Wed, 08 Jan 2014 02:04 PM IST
अमर उजाला मोहाली
अमर उजाला मोहाली Updated Wed, 08 Jan 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
Gmada changed the schedule of Bid Opening
मुलाजिमों की कलमबंद हड़ताल का असर गमाडा के काम पर पड़ना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बुधवार को पुडा भवन में खोली जाने वाली बूथों की लिफाफा बंद बोलियों का शेड्यूल बदल दिया गया है।
विज्ञापन


अब 15 जनवरी को बोलियां खोली जाएंगी। इसके अलावा बूथों की स्कीम के शेड्यूल में कुछ अन्य बदलाव भी किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक जनवरी माह के शुरू से ही पुडा मुलाजिम कलमबंद हड़ताल पर चल रहे है। ऐसे में गमाडा का सारा काम रुक हुआ है।

गमाडा ने दिसंबर में 247 बूथ साइट्स की नीलामी के लिए लिफाफा बंद बोलियां मांगी थीं। उस समय के शेड्यूल के मुताबिक आठ जनवरी को बूथों के लिए आई बोलियों खोली जानी थीं।
विज्ञापन


लेकिन मुलाजिम कलमबंद हड़ताल पर हैं। ऐसे में बोलियां खोलना संभव नहीं है। इसी बीच गमाडा के उच्च अधिकारियों की आपात मीटिंग हुई।

इसमें लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर बोलियां खोलने के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। गमाडा ने इसकी सारी जानकारी अपनी वेबसाइट पर डाल दी है। साथ ही इस बारे में लोगों को सूचित भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 जनवरी को वेबसाइट दिखेगा रिजल्ट
नए शेड्यूल के मुताबिक गमाडा द्वारा 22 जनवरी को अपनी वेबसाइट पर बोलियों का रिजल्ट अपलोड किया जाएगा। यह सारी सुविधा उन लोगों के लिए की जा रही है। जो किसी कारण बोली स्थल पर नहीं आ सकते हैं या फिर शहर से बाहर हैं। रिजल्ट देखने के लिए लोगों को गमाडा की वेबसाइट पर क्लिक करना होगा।


तीस दिन में भरनी होगी कीमत
गमाडा अधिकारियों के मुताबिक नीलामी में जो लोग बूथ जीतने में कामयाब रहेंगे। उन्हें बूथों का रिजल्ट प्रकाशित होने के बाद तीस दिनों के अंदर-अंदर बूथों की 25 प्रतिशत रकम गमाडा के एकाउंट में जमा करानी होगी। इसके लिए चार बैंकों तय किए गए हैं। इनमें एचडीएफसी, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया एवं पंजाब नेशनल बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed