फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Global Divine Lighthouse to be inaugurated on 15th

Chandigarh News: ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस का उद्घाटन 15 को

Tue, 14 Oct 2025 01:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Global Divine Lighthouse to be inaugurated on 15th
चंडीगढ़। सेक्टर-27 के ब्रह्माकुमारीज के नव-निर्मित ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस का उद्घाटन 15 अक्तूबर को होगा। इस संबंध में सेक्टर 27 के रामलीला ग्राउंड में भव्य समारोह होगा। राजयोगिनी बीके चक्रधारी दीदी अध्यक्ष, महिला प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज दिल्ली जोन उद्घाटन करेंगी। यह जानकारी सेक्टर-27 में बीके पूनम दीदी, उत्तरा दीदी ने सोमवार को सेक्टर27 के ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस में दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज पंजाब जोन की निदेशिकाएं बीके प्रेमलता दीदी और बीके उत्तरा दीदी आए लोगाें को संबोधित करेंगी। बीके मनोरमा दीदी, अध्यक्ष, धार्मिक विंग प्रयागराज, बीके रामनाथ भाई राष्ट्रीय समन्वयक धार्मिक विंग माउंट आबू और बीके डॉ. शांतनु भाई राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक माउंट आबू भी सभा को संबोधित करेंगे। हरियाणा विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, संजय टंडन, सदस्य, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी और सह-प्रभारी, भाजपा हिमाचल प्रदेश समेत कई प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन


पंजाब जोन के जोनल मीडिया विंग समन्वयक बीके करम चंद ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न धर्मों के गुरु व संत समारोह में शामिल होंगे। माउंट आबू से पधारे ब्रह्माकुमारीज के मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक राजयोगी बीके डॉ. शांतनु ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज का मुख्य उद्देश्य समाज में नैतिक, मानवीय, सामाजिक और आध्यात्मिक मूल्यों को पुर्नस्थापित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह केंद्र ध्यान आत्मिक परिवर्तन और विश्व सेवा का कार्य करेगा। यहां आध्यात्मिक वातावरण में मनुष्य अपनी आंतरिक शक्तियों को प्राप्त करने सफल होंगे व उन्हें स्वयं का सत्य परिचय प्राप्त होगा। यह आश्रम लोगों में प्रेम, पवित्रता, सत्य और खुशी जैसे मूल्यों को सशक्त करेगा।

ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस की केंद्र प्रभारी बीके पूनम ने कहा कि यह केंद्र मानवता के लिए एक अध्यात्मिक लाइट हाउस के रूप में काम करेगा।
राजयोगिनी बीके उत्तरा दीदी ने कहा कि ग्लोबल डिवाइन लाइट हाउस एक उत्तम और सुंदर स्थल है, जो समाज के सभी वर्गों की सेवा के लिए आदर्श रूप से उपयुक्त है। यह लोगों को जीवन जीने की कला सीखने में मदद करेगा। लोगों का जीवन तनाव मुक्त बनाने में सहयोगी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed