{"_id":"68a4d3bf3a2dc4c29b0daf7a","slug":"glasses-of-two-school-buses-and-three-cars-were-broken-and-a-car-was-set-on-fire-chandigarh-news-c-16-pkl1079-794672-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दो स्कूल बसों, तीन कारों के शीशे तोड़े, कार को लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दो स्कूल बसों, तीन कारों के शीशे तोड़े, कार को लगाई आग
विज्ञापन
चंडीगढ़। डड्डूमाजरा कॉलोनी में सोमवार देर रात कुछ लोगों ने दो स्कूल बसों, तीन कारों के शीशे तोड़ने के साथ एक कार को आग लगा दी। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मलोया थाना पुलिस ने डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी बंटी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात करीब 12 बजे वह घर से बाहर निकला तो उसकी कार जल रही थी। परिवार ने मिलकर फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाई। जब घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो दो युवक कार पर पेट्रोल छिड़ककर माचिस से आग लगाते दिखे। बंटी ने बताया कि कार के डैशबोर्ड से एक छोटा बैग भी गायब था, जिसमें आधार कार्ड, चेकबुक, 1500 रुपये, मोबाइल व अन्य दस्तावेज रखे थे।
बंटी ने बताया कि सितंबर 2024 में सेक्टर-38 के पेट्रोल पंप पर उस पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उसे चाकू लगे थे। इस मामले में कुछ लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज है और मामला अदालत में चल रहा है। अदालत में गवाही न देने के दबाव में उसकी कार को आग लगाई गई हो सकती है।