{"_id":"6163e8ed8ebc3ed34f1c2c4d","slug":"girls-wear-pink-turbans-on-international-day-of-the-girl-child-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: चंडीगढ़ में छात्राओं ने गुलाबी पगड़ी पहन लगाई दौड़, कहा- ये लड़कियों का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: चंडीगढ़ में छात्राओं ने गुलाबी पगड़ी पहन लगाई दौड़, कहा- ये लड़कियों का मान
Mon, 11 Oct 2021 01:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:09 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत 2012 में हुई थी। यह प्रत्येक वर्ष 11 अक्तूबर को मनाया जाता है। चंडीगढ़ में गुलाबी पगड़ी पहन छात्राओं ने अपने अधिकारों की दौड़ लगाई।
विज्ञापन
छात्राओं ने पहनी गुलाबी पगड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों की लगभग 500 छात्राओं ने सोमवार सुबह अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर गुलाबी पगड़ी पहन लड़कियों के अधिकारों के लिए दौड़ लगाई। वर्ष 2015 में शहर की लड़कियों ने बालिका दिवस के दिन गुलाबी पगड़ी पहनना शुरू किया था। इस मुहिम का मकसद था कि गुलाबी पगड़ी नहीं, शहर की लड़कियों का मान है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पंजाब में बिजली संकट: पूर्वोत्तर के राज्यों से कोयला आने में लगेंगे पांच दिन, पावरकॉम की लोगों से अपील, कम जलाएं बिजली
विज्ञापन
शहर की लड़कियां भी हर क्षेत्र में लड़कों के बराबर हैं। शहर में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर गुलाबी पगड़ी कार्यक्रम दो जगह पर आयोजित किया गया। पहला कार्यक्रम स्वयंसेवी संस्था युवसत्ता की ओर से सेक्टर-15 स्थित डीएवी स्कूल और दूसरा कार्यक्रम में सीसीपीसीआर के बैनर तले स्कूली छात्राओं ने सेक्टर-42 की न्यू लेक से दौड़ शुरू कर चंडीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब पर समापन किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सादे अंदाज में शादी: मोहाली में हुआ पंजाब सीएम के बेटे का विवाह, खुद गाड़ी चला कार्यक्रम में पहुंचे चरणजीत सिंह चन्नी
पिछले वर्षों में ये कार्यक्रम सेक्टर-18 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होता रहा है। लड़कियों ने गुलाबी पगड़ी पहन संदेश दिया कि महिलाएं और लड़कियां भी पगड़ी पहनें और अपनी सुरक्षा के लिए पुरुषों की नहीं बल्कि खुद की सहायक स्वयं बने।