फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girls students from Punjab said Ukrainian government did not alert about war

छात्राएं बोलीं: जंग के बारे में यूक्रेन सरकार ने पहले नहीं किया अलर्ट, टिकट भी रद्द करवाई, अब युद्ध में फंस चुके

Fri, 25 Feb 2022 09:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 25 Feb 2022 09:27 PM IST
सार

अमनदीप कौर के पिता गुरमीत सिंह का कहना है कि उन्होंने मुश्किल से पैसे एकत्र कर अपनी बेटी को पढ़ाई करने यूक्रेन भेजा था लेकिन वहां की टिकट महंगी होने के कारण वह बेबस है। 

विज्ञापन
Girls students from Punjab said Ukrainian government did not alert about war
यूक्रेन में फंसे भारतीय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रूस और यूक्रेन में छिड़ी जंग ने जहां पूरे विश्व की चिंता बढ़ा दी है, वहीं यूक्रेन में पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थियों के परिजन परेशानी के आलम में है। कुछ विद्यार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें वापस लाने का इंतजाम करने की मांग की है। शुक्रवार को मानसा के पांच परिवारों ने अपने बच्चों की सलामती व घर वापसी को लेकर प्रधानमंत्री के नाम डिप्टी कमिश्नर मानसा को मांग पत्र सौंपा है।

विज्ञापन

 
इस दौरान निर्मल सिंह, गुरतेज सिंह व बलविंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी बेटियां मनजिंद्र कौर मानसा, अनामिका शर्मा भीखी, जशनप्रीत कौर खड़क सिंह वाला, सुखप्रीत कौर रल्ला और मनु कौर रल्ला मेडिकल की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थीं जो वहां तीन साल पढ़ाई कर रही हैं लेकिन वहां की सरकार ने उन्हें जंग होने की कोई जानकारी नहीं दी। यही कारण है कि उन्होंने अपनी कोई टिकट बुक नहीं करवाई और देश में एकदम जंग छिड़ने के कारण वह फंस चुके हैं। 
विज्ञापन


वह बंकरों में रहकर समय बिता रहीं हैं। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने भारत सरकार के नाम डिप्टी कमिश्नर को पत्र सौंपा है। सरदूलगढ़ के गांव झंडा कलां के गुरमीत सिंह की पुत्री अमनदीप कौर जो 12 दिसंबर 2022 को एमबीबीएस की पढ़ाई करने यूक्रेन गई थी, वहां फंस गई हैं। छात्रा अमनदीप कौर ने अपने परिजनों से व्हाट्सएप पर बातचीत की और बताया कि यूक्रेन सरकार द्वारा अलर्ट करने के बाद उन्हें एक मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां 800 विद्यार्थी मौजूद हैं। उनके पास खाने-पीने की चीजें सीमित रह गई हैं। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि उन्हें जल्द यहां से निकाला जाए। अमनदीप कौर के पिता गुरमीत सिंह का कहना है कि उन्होंने मुश्किल से पैसे एकत्र कर अपनी बेटी को पढ़ाई करने यूक्रेन भेजा था लेकिन वहां की टिकट महंगी होने के कारण वह बेबस है। 


शिरोमणि अकाली दल मानसा की महिला विंग की अध्यक्ष सिमरजीत कौर सिम्मी ने बताया कि पीड़ित परिवारों की सांसद हरसिमरत कौर बादल से बातचीत करवाई गई है और उन्होंने विदेश मंत्रालय से बच्चों को वापस लाने की बात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed