{"_id":"64404ae3738087bed50f8203","slug":"girl-who-was-stopped-from-going-to-sri-harmandir-sahib-released-apologized-video-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: चेहरे पर तिरंगा बना होने की वजह से जिस लड़की को रोका... अब उसने वीडियो जारी कर मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: चेहरे पर तिरंगा बना होने की वजह से जिस लड़की को रोका... अब उसने वीडियो जारी कर मांगी माफी
Thu, 20 Apr 2023 01:43 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:43 AM IST
सार
एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति, जो अपने आप को लड़की का पिता बता रहे हैं, उन्होंने ने भी अपनी बेटी से श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के दौरान हुई गलती के लिए माफी मांगी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेहरे पर तिरंगा बना होने के कारण श्री हरमंदिर साहिब में प्रवेश से रोकी गई युवती ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांग ली है। लड़की ने क्षमा मांगते हुए कहा कि अगर घटना के दौरान उसने किसी को गलत शब्द बोल दिए हों या उसके शब्दों से किसी के मन को ठेस पहुंची हो तो वह माफी मांगती है। युवती ने कहा कि वह बहुत छोटी है, उससे कोई माफी न मांगे, बल्कि वह खुद सभी से उक्त घटना के लिए माफी मांगती है।
विज्ञापन
एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति, जो अपने आप को लड़की का पिता बता रहे हैं, उन्होंने ने भी अपनी बेटी से श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के दौरान हुई गलती के लिए माफी मांगी है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को एक वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
इसमें सेवादार सर्बजीत सिंह ने युवती को यह कहते हुए श्री हरमंदिर साहिब में जाने से रोक दिया था कि उसके चेहरे पर तिरंगा बना है। इस पर दोनों के बीच काफी बहस भी हुई थी। जब युवती ने सेवादार से पूछा कि क्या स्वर्ण मंदिर इंडिया में नहीं है तो सेवादार ने कहा था कि यह पंजाब है, इंडिया नहीं। उसने वीडियो बनाने पर युवती के मोबाइल फोन पर भी हाथ मारा था। इस पर एसजीपीसी के महासचिव भाई गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने वीडियो जारी कर घटना के लिए माफी मांगी थी।
विज्ञापन