{"_id":"5b57fd8d4f1c1ba61f8b509e","slug":"girl-swallowed-poison-outside-haryana-cm-house-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा सीएम आवास के बाहर युवती ने निगला जहर, वजह जानने में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा सीएम आवास के बाहर युवती ने निगला जहर, वजह जानने में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
युवती ने निगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सेक्टर-3 स्थित सरकारी आवास के बाहर एक युवती ने काफी शोर मचाने के बाद जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे तड़पता हुआ नीचे गिरता देख सीएम आवास के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व स्थानीय पुलिस ने उसे संभालने का प्रयास किया।
मुंह से झाग निकलते देख शाम 7:20 बजे पीसीआर कर्मी युवती को तुरंत जीएमएसएच-16 ले गए। माइनर ओटी रूम में डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर भांपते हुए उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। युवती की पहचान हिसार के सेक्टर-15 के मकान नंबर-435 निवासी बशिका फोगाट के रूप में हुई है। देर रात तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
पीजीआई इमरजेंसी के डॉक्टर युवती के इलाज में जुटे रहे। सेक्टर-3 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी ने पीजीआई पहुंचकर युवती ही हालत का जायजा लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही बशिका के पिता जसबीर फोगाट सहित अन्यों को सूचना दी। बशिका की हालत खराब होने के चलते वह समाचार लिखे जाने तक पुलिस को स्टेटमेंट नहीं दे सकी थी।
विज्ञापन
थाना पुलिस उसके परिजनों के शहर पहुंचने के इंतजार में थी, ताकि पता लग पाता कि युवती ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से निगला। पुलिस ने सीएम आवास के सुरक्षाकर्मियों सहित अन्यों से भी पूछताछ की, ताकि पता लग पाता कि बशिका जहरीला पदार्थ निगलने से पहले क्या बोल रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।