फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl Swallowed Poison outside Haryana CM House in Chandigarh

हरियाणा सीएम आवास के बाहर युवती ने निगला जहर, वजह जानने में जुटी पुलिस

Wed, 25 Jul 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jul 2018 10:10 AM IST
विज्ञापन
Girl Swallowed Poison outside Haryana CM House in Chandigarh
युवती ने निगला जहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सेक्टर-3 स्थित सरकारी आवास के बाहर एक युवती ने काफी शोर मचाने के बाद जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी का प्रयास किया। उसे तड़पता हुआ नीचे गिरता देख सीएम आवास के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों व स्थानीय पुलिस ने उसे संभालने का प्रयास किया।
विज्ञापन


मुंह से झाग निकलते देख शाम 7:20 बजे पीसीआर कर्मी युवती को तुरंत जीएमएसएच-16 ले गए। माइनर ओटी रूम में डॉक्टरों ने युवती की हालत गंभीर भांपते हुए उसे तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया। युवती की पहचान हिसार के सेक्टर-15 के मकान नंबर-435 निवासी बशिका फोगाट के रूप में हुई है। देर रात तक उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी।
विज्ञापन


पीजीआई इमरजेंसी के डॉक्टर युवती के इलाज में जुटे रहे। सेक्टर-3 थाने की एसएचओ इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी ने पीजीआई पहुंचकर युवती ही हालत का जायजा लेकर विभागीय उच्चाधिकारियों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। साथ ही बशिका के पिता जसबीर फोगाट सहित अन्यों को सूचना दी। बशिका की हालत खराब होने के चलते वह समाचार लिखे जाने तक पुलिस को स्टेटमेंट नहीं दे सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना पुलिस उसके परिजनों के शहर पहुंचने के इंतजार में थी, ताकि पता लग पाता कि युवती ने जहरीला पदार्थ किन कारणों से निगला। पुलिस ने सीएम आवास के सुरक्षाकर्मियों सहित अन्यों से भी पूछताछ की, ताकि पता लग पाता कि बशिका जहरीला पदार्थ निगलने से पहले क्या बोल रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed