{"_id":"667cbc7fd02430bfea007927","slug":"girl-kidnapped-after-coaxing-accused-youth-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-455045-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बहला-फुसलाकर बच्ची को किया अगवा, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बहला-फुसलाकर बच्ची को किया अगवा, आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैंबवाला में करीब 8 साल की बच्ची को एक युवक बहला-फुसलाकर साथ ले जा रहा था लेकिन रास्ते में उसकी बाइक तारों में फंस गई और दोनों गिरकर घायल हो गए। बच्ची को लहूलुहान देख युवक उसे मौके पर छोड़कर भाग गया। जख्मी हालत में बच्ची घर पहुंची और परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर युवक को डड्डूमाजरा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। उसे वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे कैंबवाला के प्राचीन मंदिर में कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी बीच वहां एक युवक पहुंचा और बच्चों से बात करने लगा। युवक ने 8 वर्षीय बच्ची को बातों में उलझाकर उसे खाने-पीने का सामान दिलवाने का लालच दिया। इसके बाद वह बच्ची को बाइक पर बैठाकर ले गया। मौके पर लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई। युवक बच्ची को बाइक से लेकर जा रहा था कि पीजीआई रोड पर खुड्ढा अलीशेर के पास जंगल के करीब कच्ची रोड पर उसकी बाइक लोहे के तार में फंस गई और दोनों जमीन पर गिर पड़े। तारों के चुभने से बच्ची लहूलुहान हो गई और रोने लगी। इसके बाद वह बच्ची को बाइक पर बैठकार वापस गांव के बाहर मोड़ पर ले आया और छोड़कर फरार हो गया।