फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Girl died after being hit by Vande Bharat train in Punjab

पंजाब में दर्दनाक हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से ढाई साल की बच्ची की मौत, खेलते-खेलते पटरी पर पहुंची

Tue, 27 Dec 2022 08:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कीरतपुर साहिब (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Dec 2022 08:12 PM IST
सार

28 नवंबर को इसी स्थान पर पैसेंजर ट्रेन से कटकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन व लोगों ने सबक नहीं लिया। इसी का नतीजा है कि एक फूल जैसी बच्ची ट्रेन हादसे में दुनिया को अलविदा कह गई। इस दौरान एसडीएम मनीषा राणा ने कहा कि जल्द ही रेलवे अधिकारियों से बैठक करके कोई उचित हल निकाला जाएगा।

विज्ञापन
Girl died after being hit by Vande Bharat train in Punjab
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : फाइल

विस्तार

पंजाब में मंगलवार सुबह कीरतपुर साहिब के निकट लोहंड पुल के नजदीक वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से एक ढाई वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। हादसा मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब हुआ। दरअसल, गांव कल्याणपुर में रहने वाले विकास कुमार की ढाई वर्ष की बेटी खुशी खेलते-खेलते रेलवे लाइन पर चली गई। इस दौरान दिल्ली से अंब (हिमाचल प्रदेश) वंदे भारत (22447) ट्रेन जा रही थी। सुपरफास्ट गाड़ी होने के कारण ट्रेन की गति अधिक थी। इसकी चपेट में आकर बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


घटना के संबंध में पता चलने पर तुरंत घरवालों ने बच्ची के शव को घटनास्थल से उठाया और गांववासियों की मदद से रेलवे विभाग को सूचित किया गया। घटनास्थल पर पहुंचकर रेलवे विभाग की पुलिस ने बच्ची के शव को अपने कब्जे में लिया और कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके बाद बच्ची का पोस्टमार्टम करवाकर बच्ची के शव को परिजनों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


देर शाम परिजनों ने नम आंखों से खुशी को अंतिम विदाई देते हुए दफनाया दिया। गौरतलब है कि जिस बच्ची की मौत हुई है उसका एक बड़ा भाई और 25 दिन की एक छोटी बहन हैं। छोटे-छोटे बच्चों के साथ विकास मूंगफली की रेहड़ी लगाकर गांव कल्याणपुर में अपना परिवार पाल रहा था जबकि वह मूलरूप से यूपी के जिला बदायूं का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि 28 नवंबर को इसी स्थान पर पैसेंजर ट्रेन से कटकर तीन बच्चों की मौत हो गई थी। इसके बाद भी प्रशासन व लोगों ने सबक नहीं लिया। इसी का नतीजा है कि एक फूल जैसी बच्ची ट्रेन हादसे में दुनिया को अलविदा कह गई। इस दौरान एसडीएम मनीषा राणा ने कहा कि जल्द ही रेलवे अधिकारियों से बैठक करके कोई उचित हल निकाला जाएगा। जैसे कि सार्वजनिक स्थानों के आसपास कंटीली तार लगाई जाए और लोगों से अपील भी की जाएगी कि बच्चों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed