फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   girl child carrying away a bag full of money at Chandigarh

चंडीगढ़: दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दे रहे थे व्यापारी...बच्ची उड़ा ले गई 10 लाख से भरा बैग

Wed, 22 Jan 2020 01:45 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Jan 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
girl child carrying away a bag full of money at Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर।

दोस्त के बेटे की शादी में आए एक व्यापारी का 10 लाख रुपये से भरा बैग एक शातिर बच्ची ने चुरा लिया। व्यापारी दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए स्टेज पर पहुंचे थे। इसी दौरान बच्ची वारदात कर फरार हो गई। हालांकि वीडियोग्राफी में वह कैद हो गई है। पुलिस उसके बारे में पता लगाने में जुटी है। 

विज्ञापन


मानसा निवासी मंगत राय ने बताया कि 19 जनवरी को उनके दोस्त विजय कुमार के बेटे की शादी थी। समारोह के लिए इंडस्ट्रियल एरिया स्थित हयात रेजेंसी होटल को बुक किया था। विजय कुमार पेंट का बिजनेस करते हैं। मंगत ने बताया कि शादी समारोह में लेनदेन और शगुन को इकट्ठा करने की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई थी। उनके पास एक बैग था, जिसमें दस लाख नकदी, पांच सिक्के और शगुन के बहुत सारे लिफाफे थे। 
विज्ञापन


रात करीब 11.45 बजे वह पत्नी के साथ स्टेज पर पहुंचे। इस दौरान वे हाथ में लिए बैग को स्टेज पर रखकर दूल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देने लगे। करीब 20 सेकेंड बाद देखा तो बैग गायब था। रिश्तेदार और अन्य से पूछने पर बैग का कुछ पता नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि बच्ची के साथ एक युवक भी था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 सेकेंड में दिया वारदात को अंजाम 
परिजनों ने जब शादी की वीडियोग्राफी देखी तो पता चला कि स्टेज पर करीब दस वर्षीय बच्ची चढ़ी और 20 सेकेंड के अंदर बैग उठाकर फरार हो गई। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, वारदात में बच्ची के अलावा कोई और भी शामिल है। 

चार दिन में दूसरी वारदात 
शुक्रवार को भी सेक्टर-34 स्थित टॉय होटल में एक शादी समारोह में एक महिला का पर्स चोरी हो गया था। पर्स में हार, छह तोले सोना, एक अंगूठी, शगुन लिफाफा, मोबाइल और 50 हजार कैश था। वीडियोग्राफी में 10 साल की बच्ची कैद हुई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों वारदातें एक ही गैंग ने की हैं।  

पहले भी हो चुकी है वारदातें 

  •  जनवरी को मोहाली के सेक्टर-102 शादी समारोह से 4.8 लाख रुपयों से भरा बैग चोरी। 
  • अक्टूबर 2016 को सेक्टर-43 के वेस्टर्न कोर्ट होटल में शादी समारोह से 2.97 लाख चोरी। 
  •  नवंबर 2019 को सेक्टर-35 स्थित खुखरैन भवन शादी समारोह से 90 हजार चोरी।  
  • दिसंबर 2019 को सेक्टर-35 के कम्युनिटी सेंटर शादी समारोह से 53 हजार व गहने चोरी। 
  • नवंबर 2015 को सेक्टर-27 स्थित रामगढ़िया भवन में शादी समारोह से बैग चोरी ।

  वर्ष 2016 में गिरफ्तार हुआ था गिरोह 
अक्टूबर वर्ष 2016 में डीएसपी दीपक यादव की अगुवाई में पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को सेक्टर-43 स्थित बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया था। सभी आरोपी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव जट्टा खेड़ी थे। पुलिस जांच में सामने आया था कि आरोपी बच्चे को समझा बुझाकर शादी समारोह में भेजकर चोरी कराते थे। आरोपियों से नकदी के अलावा तीन मोबाइल, एक काले रंग का बैग, सात सिम कार्ड और दो मेमोरी कार्ड बरामद हुए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed