फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   get haryana and punjab loksabha election releted news

लोकसभा चुनावः जानिए हरियाणा, पंजाब की बड़ी खबरें

Fri, 14 Mar 2014 08:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 14 Mar 2014 08:27 PM IST
विज्ञापन
get haryana and punjab loksabha election releted news

पंजाब के लोकसभा क्षेत्र अमृतसर, गुरदासपुर और होशियारपुर से पार्टी उम्मीदवारों के संबंध में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में वीरवार को चर्चा नहीं हो सकी। इसके साथ ही इन सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी घोषित करने का मामला भी लटक गया। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अब 18 मार्च को होने वाली बैठक में इस बारे में कोई निर्णय होने की उम्मीद है। हालांकि कुछ नेताओं के मुताबिक 15 मार्च को होने वाली संसदीय बोर्ड की बैठक में प्रत्याशियों के बारे में चर्चा हो सकती है। शिअद के साथ चुनावी समझौते में पंजाब की 13 लोकसभा सीटों में से भाजपा उक्त तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन

हरियाणा में 15 से भरे जाएंगे नामांकन पत्र

get haryana and punjab loksabha election releted news

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो जाएगा। अधिसूचना शनिवार 15 मार्च को ही जारी होगी। नामांकन पत्र सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक भरने का काम होगा। नामांकन पत्र 22 मार्च तक भरे जा सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 24 मार्च को होगी। 26 मार्च तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिन्ह अलॉट होंगे। मतदान 10 अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा ने पंजाब से बारह उम्मीदवारों का किया ऐलान

get haryana and punjab loksabha election releted news

बहुजन समाजवादी पार्टी के के राष्ट्रीय महासचिव व पंजाब प्रभारी नरेंद्र कश्यप ने लोकसभा चुनाव के लिए बारह उम्मीदवारों का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि संगरूर लोक सभा सीट पर भी फैसला जल्द हो जाएगा।
बसपा के उम्मीदवार
जालंधर - सुखविंदर कोटली, होशियारपुर - भगवान सिंह चौहान, आनंदपुर साहिब - केएस मक्खन, फिरोजपुर - रामकुमार प्रजापति, खडूर साहिब - सुच्चा सिंह मान, अमृतसर - प्रदीप सिंह वालिया, पटियाला - राम सिंह धीमान, फरीदकोट - संत राम मल्लिया, बठिंडा - कुलदीप सिंह, फतेहगढ़ साहिब - सर्वजीत सिंह खालसा, लुधियाना - नवजोत सिंह जरगश, गुरदासपुर - सुखविंदर सिंह सुख

विज्ञापन

इनेलो के ये योद्धा हरियाणा में देंगे चुनौती

get haryana and punjab loksabha election releted news

लोकसभा चुनाव 2014 के लिए हरियाणा ने इं‌डियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जारी की गई सूची के मुताबिक, अंबाला से कुसम शेरवाल, कुरुक्षेत्र से बलबीर सैनी, करनाल से जसविंद्र संधू चुनाव लड़ेंगे। सोनीपत से पदम दहिया, रोहतक से शमशेर खरकड़ा, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव बहादुर को चुनाव प्रत्याशी बनाया गया है। गुडग़ांव से जाकिर हुसैन, फरीदाबाद से आरके आनंद, हिसार से दुष्यंत चौटाला और सिरसा से चरणजीत सिंह को मैदान में उतारा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed