{"_id":"632e12632c0a19230c143c3c","slug":"get-a-booster-dose-for-free-fee-will-have-to-be-paid-after-30-chandigarh-news-pkl4633691157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर डोज लगवा लीजिए निशुल्क, 30 के बाद देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर डोज लगवा लीजिए निशुल्क, 30 के बाद देना होगा शुल्क
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना महामारी से मुकाबले के लिए टीकाकरण महाअभियान चलाया जा रहा है। पहली और दूसरी खुराक की सफलता के बाद अब बूस्टर डोज को लेकर कवायद की जा रही है। लोगों को सुरक्षित करने के लिए यह खुराक भी निशुल्क की जा चुकी है। वैक्सीन अमृत महोत्सव के तहत अब बूस्टर डोज निशुल्क लगवाने के लिए महज 7 दिन शेष बचे हैं। अगर इस बीच लोगों ने बूस्टर डोज की खुराक नहीं लगवाई तो तय तिथि के बाद इसके लिए शुल्क अदा करना होगा। ऐसे में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लोगों से जल्द से जल्द टीके की बूस्टर डोज लगवाने की अपील कर रहा है।
गौरतलब है कि संक्रमण की रफ्तार को ध्यान में रखते हुए सरकार ने 15 जुलाई से 30 सितंबर तक बूस्टर डोज निशुल्क लगाए जाने की घोषणा की है जबकि इससे पहले तक इसकी खुराक लगवाने के लिए तय शुल्क अदा करना पड़ रहा था। शुल्क के कारण उस दौरान लोग टीका लगवाने से परहेज कर रहे थे लेकिन सुविधा निशुल्क किए जाने के बाद भी लाभार्थियों की संख्या में संतोषजनक इजाफा दर्ज नहीं किया गया। अब तक महज 12.66 प्रतिशत लाभार्थियों ने ही खुराक लगवाई है। अब भी 736315 लोगों को बूस्टर डोज लगाना बाकी है। देखते ही देखते 75 दिन का समय समाप्त होने के करीब आ गया है। ऐसे में इंतजार करने के चक्कर में अगर ये 7 दिन निकल गए तो फिर पछतावे के अलावा और कुछ हाथ नहीं लगेगा।
इनसेट-
बूस्टर डोज की स्थिति
18 साल से ज्यादा उम्र के कुल लाभार्थियों की संख्या- 8,43,000
अब तक लगवाया बूस्टर डोज- 106685
अभी बूस्टर डोज से वंचित - 736315
कोट-
कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के तहत 30 सितंबर तक सभी टीकाकरण केंद्रों पर बूस्टर डोज निशुल्क लगाई जाएगी इसलिए अपील की जा रही है कि बिना समय गंवाए जल्द से जल्द टीके के बूस्टर डोज का सुरक्षा चक्र प्राप्त कर लें क्योंकि संक्रमण का खतरा अब भी बरकरार है।
विज्ञापन
-डॉ. मंजीत सिंह, राज्य टीकाकरण अधिकारी