फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   German Shepherd dog bites child, case filed against owner after three months

Chandigarh News: जर्मन शेफर्ड डॉग ने बच्चे को काटा, तीन महीने बाद मालिक पर केस

Mon, 03 Mar 2025 01:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
German Shepherd dog bites child, case filed against owner after three months
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-47सी में एक पालतू जर्मन शेफर्ड डॉग ने पड़ोस में रहने वाले बच्चे को काट दिया। यह घटना पिछले साल 21 नवंबर को हुई। बच्चे को अस्पताल ले जाना पड़ा जहां उसका इलाज हुआ। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच के बाद अब घटना के करीब तीन महीने बाद सेक्टर-31 थाने में पुलिस ने कुत्ता पालने वाले उसके मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रितू सूद निवासी सेक्टर-47सी ने बताया कि उसका बेटा 21 नवंबर को घर के बाहर ही मौजूद था। इसी दौरान उनके पड़ोस में रहने वाले जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते ने उसके बेटे को टांग पर काट लिया, जिससे उसे जख्म हो गए। उस कुत्ते का नाम उसके मालिकों ने नवाब रखा हुआ है। इसके बाद वह अपने बेटे वनद सूद को सेक्टर-45 स्थित सिविल अस्पताल में लेकर गईं। वहां उसका इलाज किया गया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई, जांच के आधार पर अब नवाब कुत्ते के मालिक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed