{"_id":"61d7367905a0e34442495055","slug":"genome-sequencing-lab-to-be-set-up-in-panchkula-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रोहतक के बाद अब पंचकूला में स्थापित होगी जीनोम सिक्वेसिंग लैब, रोजाना 50 हजार नमूने लेने का विज ने दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: रोहतक के बाद अब पंचकूला में स्थापित होगी जीनोम सिक्वेसिंग लैब, रोजाना 50 हजार नमूने लेने का विज ने दिया निर्देश
Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:06 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी खबर है। रोहतक के बाद अब पंचकूला में जीनोम सिक्वेसिंग लैब स्थापित होगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य विभाग को रोजाना 50 हजार सैंपल लेने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
अनिल विज
- फोटो : Twitter : @anilvijminister
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदेश में एक और जीनोम सिक्वेसिंग मशीन स्थापित करने के आदेश दिए हैं ताकि कोरोना के नए वैरिएंट की पहचान जल्दी हो सके। इस समय रोहतक में लैब काम कर रही है, अब पंचकूला में नई लैब स्थापित करने का प्रस्ताव है। साथ ही रोजाना सैंपलिंग की संख्या बढ़ाते हुए 50 हजार लोगों के नमूने लेने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में विज ने कहा कि वह कभी भी अस्पतालों, पीएचसी व सीएचसी का दौरा कर उपकरणों की जांच कर सकते हैं। इसलिए हर तरह से अपनी तैयारी रखें। फील्ड में जितने भी पीएसए के ऑक्सीजन प्लांट, वेंटिलेंटर, आईसीयू बेड, वेंटिलेंटर बेड सहित अन्य उपकरण हैं, उनका सही से रखरखाव रखें। उन्होंने बताया कि रोहतक में स्थापित जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन में जीनोम की सिंक्वेंसिंग जांचने के लिए 140 मामलों को भेजा गया था, जिसमें से छह ओमिक्रॉन के मामलों की पुष्टि हुई है। बाकी अन्य वैरिएंट के मामले थे।
विज्ञापन
कोविड एंटीवायरल ड्रग को लेने के निर्देश
विज ने अधिकारियों को कोविड एंटीवायरल ड्रग और अन्य आवश्यक दवाइयां लेने के निर्देश दिए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि एंटीवायरल ड्रग मोलनुपिरावीर की खरीद के संबंध में कमेटी का गठन किया गया है। जल्द ही इस पर निर्णय लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन