फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gay couple: High Court surprised by investigation report in case of kidnapping of minor and tampering of documents

समलैंगिक जोड़ा: नाबालिग के अपहरण और दस्तावेजों से छेड़छाड़ के मामले में जांच रिपोर्ट से हाईकोर्ट हैरान

Fri, 19 Apr 2024 11:27 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Gay couple: High Court surprised by investigation report in case of kidnapping of minor and tampering of documents
-गिरफ्तार आरोपियों से 250 से ज्यादा फर्जी दस्तावेज बरामद, बर्थ सर्टिफिकेट से लेकर फर्जी आधार करते थे तैयार
विज्ञापन

-बार कोड के साथ ऐसा आधार कार्ड करते हैं तैयार कि असली और नकली का फर्क बताना मुश्किल-नाबालिग की 2 काउंसिल के बावजूद अपनी प्रेमिका संग रहने की जिद पर अड़ी

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। समलैंगिक जोड़े को लेकर चल रहे विवाद के बीच आधार कार्ड फर्जीवाड़े की स्टेटस रिपोर्ट ने हाईकोर्ट को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में सामने आया कि गिरफ्तार किए आरोपी से 250 से ज्यादा फर्जी दस्तावेज मिले हैं, इन्हें सामान्य रूप से देखकर कोई नहीं बता सकता कि यह नकली हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि शुरुआती दौर में आरोपी के पास से 250 से अधिक दस्तावेज मिलना यह बताता है कि कितने बड़े स्तर पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। पिछली सुनवाई पर हरियाणा पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया था कि काजल ने नाबालिग का आधार कार्ड बनवाने के लिए फर्जीवाड़ा किया था। इसके बाद हाईकोर्ट ने दस्तावेजों के फर्जीवाड़े को लेकर भी जांच का आदेश दिया था। शुक्रवार को सुनवाई के दौरान हरियाणा पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि काजल ने नाबालिग का आधार कार्ड बनाने में फर्जीवाड़ा किया था। जब पुलिस जांच के लिए गहराई में उतरी तो एक गैंग सामने आया है और उसके सदस्यों की गिरफ्तारी के दौरान 250 से अधिक फर्जी दस्तावेज मिले हैं। इन्हें इतनी सफाई से तैयार किया गया है कि आम आदमी असली और नकली में फर्क नहीं कर सकता। कार्ड पर लगे बार कोड को स्कैन करने पर भी वह वेबसाइट पर लेकर जाता है। हाईकोर्ट ने जांच को आगे बढ़ाने का आदेश दिया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस ने काजल की नाबालिग साथी को भी अदालत में पेश किया। कोर्ट को बताया गया कि आदेश के अनुसार इसकी दो बार काउंसलिंग की जा चुकी है। जस्टिस संदीप मौदगिल ने नाबालिग से पूछा कि क्या वह अपने अभिभावकों के साथ जाना चाहती है तो उसने इससे इन्कार कर दिया। उसने कहा कि उसे अपनी साथी काजल के साथ ही रहना है। इसके बाद हाईकोर्ट ने इससे इन्कार करते हुए नाबालिग को आशियाना भेज दिया।
विज्ञापन


पंचकूला निवासी काजल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया था कि वह अपनी साथी के साथ रहना चाहती है और दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं। उसकी साथी के परिजनों ने याची के खिलाफ अपहरण व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करवाया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद याची व उसकी साथी पुलिस थाने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed