{"_id":"83155c6c4e60c835785f19dcde7acff1","slug":"gate-rally-of-ctu-union-announced-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीयू यूनियन की गेट रैली, चुनावों की घोषणा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीयू यूनियन की गेट रैली, चुनावों की घोषणा
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Nov 2013 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीटीयू वर्कर्स यूनियन की ओर से डायरेक्टर ऑफिस के सामने गेट रैली निकाली गई। रैली में यूनियन के पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कर्मचारी भी शामिल थे।
वहीं शहर की दूसरी यूनियनों के पदाधिकारी भी रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान यूनियन ने अपनी साल भर की उपलब्धियों को गिनाया। इसके अलावा यूनियन ने आगामी चुनावों की भी घोषणा की।
इसके लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई जाएगी। यूनियन के महासचिव रंजीत सिंह हंस ने बताया कि उन्होंने साल भर में कर्मचारियों के हित के लिए ही काम किया है।
उन्होंने बताया कि यूनियन ने कर्मचारियों को 11 महीने का पेंडिंग ओवरटाइम दिलावाया, वर्कशॉप स्टाफ, कंडक्टर और ड्राइवरों की प्रमोशन करवाई, कर्मचारियों को नई वर्दियां दिलवाईं और कैंटीन को भी अपग्रेड करवाया।
हंस ने रैली के दौरान यूनियन के चुनाव का भी ऐलान किया। इसके लिए शुक्रवार को होने वाली बैठक में उन्होंने सीटीयू की बाकी यूनियनों को भी शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
रैली के दौरान यूनियन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, महासचिव रंजीत सिंह हंस,एआईटीयूसी के महासचिव राकेश शर्मा,विजय सैणी,जितेंद्र पाल,दरबार सिंह, रघुबीर सिंह,हरदीप सिंह और नैब सिंह आदि भी उपस्थित थे।