{"_id":"5f10b8328ebc3e639c3c2478","slug":"gate-foundation-gave-1-40-crores-for-pu-s-gandhi-bhavan-chandigarh-news-pkl381574664","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू के गांधी भवन के लिए गेट फाउंडेशन ने दिए 1.40 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू के गांधी भवन के लिए गेट फाउंडेशन ने दिए 1.40 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पीयू के गांधी भवन के लिए गेट फाउंडेशन यूएसए की ओर से 1.40 करोड़ रुपये दिए गए हैं। कीपिंग इट मॉर्डन ग्रांट के रूप में यह रकम खर्च होगी। गांधी भवन को वृहद बनाया जा सकेगा। साथ ही नई परियोजनाएं व शोध शुरू हो सकेंगे। इसी फाउंडेशन ने वर्ष 2015 में 87 लाख रुपये का अनुदान दिया था।
पीयू के गांधीवादी और शांति अध्ययन विभाग की ओर से गांधी भवन का संचालन किया जाता है। वीसी प्रो. राज कुमार ने कहा कि गांधी भवन के लिए अनुदान की इस उत्कृष्ट घोषणा से पीयू को वास्तुकला और विरासत से संबंधित अधिक शोध आधारित परियोजनाएं करने में सक्षम बनाया जाएगा। यह भविष्य में इसी तरह की परियोजनाओं को लेने के लिए संकाय और छात्रों का मनोबल बढ़ाएगा। अभिनव तकनीकों के लिए इस तरह के अनुदान एक विश्वविद्यालय को नए स्तर के अनुसंधान में ले जाएंगे। उन्होंने इस महामारी के दौरान ऐसी सकारात्मक और प्रेरक खबर लाने के लिए डॉ. मनीष शर्मा और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। यहां यह बताना उचित है कि गांधी भवन भारत के किसी भी संस्थान का एकमात्र ऐसा भवन है जिसे 2015 में और अब 2020 में फिर से अनुदान प्राप्त हुआ है।