{"_id":"647ba5958ad0c119f50e88f5","slug":"gas-leak-in-pharmaceutical-factory-health-of-three-deteriorated-chandigarh-news-c-71-1-mli1001-1324-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दवा फैक्टरी में गैस का रिसाव, तीन की सेहत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दवा फैक्टरी में गैस का रिसाव, तीन की सेहत बिगड़ी
विज्ञापन
लालड़ू। दवा बनाने वाली फैक्टरी में बीती रात हानिकारक गैस के रिसाव की चपेट में आने से फैक्टरी के दो हेल्पर समेत तीन लोगों की सेहत बिगड़ गई। इनमें से दो को पंचकूला के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है जबकि सुपरवाइजर को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस और फैक्टरी प्रबंधन हादसे के कारणों की जांच में जुटे हैं।
जानकारी के मुताबिक, फैक्टरी के एक प्लांट में केमिकल्स की प्रोसेसिंग चल रही थी। इस दौरान मौके पर तीन लोग मौजूद थे। 31 मई और 1 जून के मध्य रात्रि करीब एक बजे प्लांट की एक तरफ धुआं निकलता दिखाई दिया। बारिश के दौरान दो हेल्पर बलकार और सोनू मौके पर पहुंचे तो हाइड्रोक्लोराइड गैस के कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ होनी शुरू हो गई। सुपरवाइजर रामकुमार ने प्लांट बंद कर दोनों को फैक्टरी की गाड़ी में अस्पताल पहुंचाने का बंदोबस्त किया। इस दौरान रामकुमार की भी तबीयत बिगड़ गई। रामकुमार को डेराबस्सी के एक प्राइवेट अस्पताल से कुछ घंटे बाद वापस घर भेज दिया गया जबकि बलकार और सोनू को आईसीयू में भर्ती हैं।
कोट्स...
दोनों की हालत अब स्थिर है। प्रबंधकों ने प्लांट का सेफ्टी ऑडिट शुरू कर दिया है ताकि हादसे की वजह पता लगाई जा सके। जो वर्कर चपेट में आए हैं उनका इलाज और देखभाल फैक्टरी की ओर से करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
-यशवर्धन त्रिपाठी, एचआर हेड
कोट्स...
घायल अभी बयान देने के लिए फिट नहीं हैं। उनके बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-नरेंद्र कुमार, इंचार्ज, लैहली पुलिस थाना