फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gas Leak in Ludhiana Factory: Ludhiana Gas Leakage Today, Rescue Operation Underway Updates

लुधियाना गैस लीक कांड: जो सामान लेने आया, उसने ही जान गंवाई... जानें हादसे की दर्दनाक सच्चाई

Sun, 30 Apr 2023 04:23 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 04:23 PM IST
सार

Ludhiana Gas Leak News Today :एनडीआरएफ की टीमें पूरी सावधानी के साथ एक एक घर की जांच कर रही हैं। ग्यासपुरा एक सघन इलाका है, ऐसे में कई लोगों के घरों में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल गैस कौन सी है, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Gas Leak in Ludhiana Factory: Ludhiana Gas Leakage Today,  Rescue Operation Underway Updates
लुधियाना गैस लीक कांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे गोयल किराना दुकान से गैस लीक हो गई। गैस लीकेज में 11 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस दुकान में चार बड़े डीप फ्रीजर रखे थे।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं डीप फ्रीजर से गैस लीक हुई। आसपास के लोगों के अनुसार, इस दुकान में सुबह जो भी सामान लेने आया, उसने जान गंवा दी। गिरते हुए लोगों को उठाने आए लोगों पर भी गैस का असर पड़ा। 
विज्ञापन


दरअसल ग्यासपुर के 33 फुटा रोड पर गोयल कोल्डड्रिंक्स के नाम से दुकान है। उसके साथ ही डॉ. कविलाश का आरती क्लीनिक है। साथ में ही नवनीत कुमार का घर है। रविवार सुबह करीब सात बजे जहरीली गैस का असर होने लगा। यह असर सबसे पहले गोयल करियाना स्टोर के पास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

Gas Leak in Ludhiana Factory: Ludhiana Gas Leakage Today,  Rescue Operation Underway Updates
ग्यासपुरा एक इंडस्ट्रियल एरिया है। यहां बड़ी संख्या में फैक्टरियां हैं। मरने वालों में ज्यादा संख्या प्रवासी मजदूरों की है। किराना संचालक अलीगढ़ का मूल निवासी है। मरने वालों में दो बच्चे बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पूरे इलाके को खाली करवा दिया गया है। ड्रोन से घरों की छतों की जांच की जा रही है। 



एनडीआरएफ की टीमें पूरी सावधानी के साथ एक एक घर की जांच कर रही है। ग्यासपुरा एक सघन इलाका है, ऐसे में कई लोगों के घरों में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल गैस कौन सी है, इसकी जांच की जा रही है। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस एरिया में स्थित सभी फैक्टरियों को बंद कर दिया गया है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed