फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gardner teaching in class

पढ़ा रहा था माली, डीपीआई से जवाब तलब

Thu, 24 Apr 2014 09:31 AM IST
मनीमाजरा/अमर उजाला, चंडीगढ़
मनीमाजरा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Apr 2014 09:31 AM IST
विज्ञापन
Gardner teaching in class

इंदिरा कालोनी के सरकारी स्कूल में बच्चों को माली द्वारा पढ़ाए जाने की खबर के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। अमर उजाला में खबर छपने के बाद शिक्षा सचिव ने बुधवार को डीपीआई स्कूल से जवाब तलब कर लिया।

विज्ञापन


समय से पहले पहुंचा पूरा स्टाफ
खबर छपने के बाद बुधवार को पूरा स्टाफ समय से पहले ही पहुंच चुका था। हेड ने सभी शिक्षकों की छुट्टी रद्द कर दी। सारे शिक्षक पूरे जोश से बच्चों को पढ़ाने में लगे थे। माली को पढ़ाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन


शिक्षा सचिव ने लिया संज्ञान
अमर उजाला प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए शिक्षा सचिव सरबजीत सिंह ने पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट डीपीआई कमलेश कुमार से मांग ली है। साथ ही उन्होंने बाकी स्कूलों में भी शिक्षकों की स्थिति की रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों ने जताया रोष   
इंदिरा कालोनी के सरकारी स्कूल में माली द्वारा बच्चों को पढ़ाए जाने की खबर के बाद अभिभावक भी सकते में हैं। इलाके के पार्षद देसराज गुप्ता ने कहा कि वह इस मामले को प्रशासन के आला अधिकारियों के सामने उठाएंगे।


वह कोशिश करेंगे की स्कूल में अगर शिक्षकों की कमी को तुरंत दूर किया जाए। वहीं इंदिरा कालोनी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र नाथ दूबे और महासचिव विशाल शर्मा ने कहा कि वह भी वीरवार को शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से मिल कर इस मामले की जांच करवाने की मांग करेंगे।

मुझे इस बारे जानकारी मिली है डीपीआई को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
-सरबजीत सिंह, वित्त एंव शिक्षा सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed