फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   garbage, nagar nigam chandigarh, finance and contract commatie, chandigarh

चंडीगढ़ में मलबा फेंकने को जगह चिह्नित करेगा नगर निगम

Tue, 15 Mar 2016 10:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Tue, 15 Mar 2016 10:44 AM IST
विज्ञापन
garbage, nagar nigam chandigarh, finance and contract commatie, chandigarh
कूड़ा सड़क पर - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम की वित्त एवं अनुबंध समिति की सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान भवन निर्माण के मलबे को सड़क के किनारे फेंके जाने पर चिंता जताई गई। मलबा फेंकने के लिए 15-20 स्थल चिह्नित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

चिह्नित स्थानों पर मलबा फेंकने वाले रेहड़ी वालों को प्रति ट्रिप नगर निगम की ओर से 50 रुपये दिए जाएंगे। बैठक के दौरान विकास के एजेंडे पर भी चर्चा हुई, जिसे पास कर दिया गया।
विज्ञापन


रेहड़ी वालों की सेवाएं लेगा निगम
सोमवार को हुई वित्त एवं अनुबंध कमेटी की बैठक में रेहड़ी वालों की सेवाएं लेने पर चर्चा हुई। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि सड़क के किनारे से मलबा उठाने के लिए नगर निगम रेहड़ी वालों की सेवाएं लेगा। इसके लिए निगम की ओर से रेहड़ी वालों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंफोर्समेंट विंग को दी जाएगी जानकारी
कमेटी के सदस्यों का कहना था कि निगम के इंफोर्समेंट विंग को भी मलबा फेंकने के स्थानों की जानकारी दी जाएगी ताकि निर्धारित स्थानों के अलावा अन्य जगहों पर मलबा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। सदस्यों का मानना था कि शहर में मलबा बायलाज सख्ती से लागू होनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता मेयर अरुण सूद ने की। बैठक में वित्त एवं अनुबंध समिति के सदस्यों के अलावा नगर निगम कमिश्नर व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।

पानी के मुद्दे पर अगले माह बैठक
पानी के मुद्दे पर वित्त एवं अनुबंध समिति की विशेष बैठक अप्रैल में होगी। हर साल गर्मी में शहर के लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है। इसे ध्यान में रखते हुए बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है।

रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश
बैठक में निगम कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर में पीसीसी टाइल्स लगाने और पेवर ब्लॉक के संबंध में पूरी रिपोर्ट तैयार की जाए। रिपोर्ट को चर्चा के लिए अगली बैठक में लाया जाए। इसके अलावा उन्होंने पब्लिक हेल्थ विंग के अधिकारियों को रोड और गलियों की सफाई के बारे में भी कंप्लीट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।

सबवे के बूथ दिए जाएंगे लीज पर को
बैठक में सेक्टर-17,22 के सबवे के 14 बूथों को 99 वर्ष के लिए लीज पर देने का फैसला लिया गया। इसके लिए प्रत्येक बूथ के लिए रिजर्व प्राइस 67.94 लाखरुपये तय किए गए हैं।


सेक्टर-17 प्लाजा में स्टॉल लगाने को मंजूरी
बैठक के दौरान सेक्टर-17 प्लाजा में स्टाल लगाने और इवेंट करने की पॉलिसी को भी मंजूरी दी गई। कमेटी के सदस्यों ने सुझाव दिया कि ब्लड डोनेशन कैंप लगाने पर किसी प्रकार के चार्ज नहीं किए जाने चाहिए।


बैठक में इन विकास कार्यों को मंजूरी
सेक्टर-28 की पार्क में लाइट पर खर्च होंगे 8.48 लाख रुपये
फिरनी रोड अटावा में पीसीसी टाइल्स लगाने पर खर्च होंगे 8.70 लाख
सेक्टर-42 के किड्स आर किडस के साथ रोड बर्म पर पीसीसी टाइल्स लगाने पर 12.50 लाख रुपये
हाउसिंग बोर्ड कालोनी धनास में पीसीसी टाइल्स लगाने पर खर्च होंगे 10.01 लाख
सेक्टर-7बी में पेवर ब्लॉक लगाने पर खर्च होंगे 8.04 लाख रुपये
खुड्डा लाहौरा कालोनी स्थित नाला पर टो वाल बनाने पर खर्च होंगे 12.14 लाख
सेक्टर-9डी की इनर मार्केट की पार्किंग की कारपेटिंग पर खर्च होंगे 13.89 लाख
सेक्टर-7सी के कनेक्टिंग पैसेज की दोबारा कंस्ट्रक्शन पर खर्च होंगे 7.88 लाख
सेक्टर-37 के वी-4 रोड पर एलईडी लाइट पर खर्च होंगे 43.38 लाख
सूखे पत्तों को हटाने के लिए चार ट्रैक्टर ट्रॉली हायर करने का फैसला
सेक्टर-23 के विभिन्न भागों में पेवर ब्लॉक लगाने पर खर्च होंगे 18.57 लाख
सेक्टर-37 के विभिन्न पार्कों में टो वाल बनाने पर खर्च होंगे 29.66 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट एमएस फ्लैट में रेलिंग निर्माण पर खर्च होंगे 33.99 लाख
सेक्टर-39 में पीसीसी टाइल्स पर खर्च होंगे 27.61 लाख
सेक्टर-2 में टर्शरी वाटर की सप्लाई के लिए 22.08 लाख की लागत से पाइप लाइन
पलसोरा में जलापूर्ति पर खर्च होंगे 16.89 लाख
सफाई मशीन के स्पेयर पार्ट पर खर्च के लिए 39.11 लाख
सफाई मशीन की मेनटेनेंस कांट्रैक्ट पर 34.44 लाख रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई
लाइम बैग खरीदने पर 20.76 लाख रुपये की मंजूरी प्रदान की गई
सेक्टर-8 की सड़क की रिकारपेटिंग पर खर्च होंगे 30.62 लाख
सेक्टर-38 की पार्क में रेलिंग लगाने पर खर्च होंगे 43.31 लाख
सेक्टर-26 में एसडब्ल्यूडी सिस्टम पर खर्च होंगे 37.57 लाख
सेक्टर-34 में पार्क में टोवाल और रेलिंग पर खर्च होंगे 48.12 लाख
सेक्टर-49 में ग्रीन बेल्ट की डेवलपमेंट पर 27.09 लाख रुपये
सेक्टर-20 में बर्म पर पेवर लगाने पर खर्च होंगे 40 लाख
टाटा एसई ट्रक पर 48.78 लाख रुपये
पूर्व मार्ग के मैंगो गार्डन में सिंचाई के लिए पाइप पर खर्च होंगे 24.53 लाख
सेक्टर-28 में रेलिंग लगाने पर खर्च होंगे तीन लाख रुपये
माडर्न हाउसिंग कांपलेक्स मनीमाजरा में सीमेंट कंक्रीट पेविंग पर 25.96 लाख
सेकटर-32 में वी-4 रोड की रिकारपेटिंग पर खर्च होंगे 45.75 लाख
सेक्टर-46 के वी-4 रोड की रिकारपेटिंग पर 47.02 लाख खर्च करने का फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed