फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage crisis in Jagraon: Sanitation workers refuse to collect garbage, municipal council fails.

जगरांव में कूड़ा संकट: सफाई कर्मचारी कूड़ा उठाने से इनकार, नगर काउंसिल फेल

Sun, 28 Dec 2025 08:13 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 08:13 PM IST
विज्ञापन
Garbage crisis in Jagraon: Sanitation workers refuse to collect garbage, municipal council fails.
अतुल मल्होत्रा
विज्ञापन

जगरांव। शहर में कूड़े का संकट विकराल रूप ले चुका है। सफाई कर्मचारी साफ शब्दों में कह चुके हैं कि जब तक कूड़ा फेंकने के लिए ठोस जगह नहीं मिलेगी, वे कूड़ा नहीं उठाएंगे। नतीजा यह है कि जगरांव धीरे-धीरे खुले में सड़ने लगा है।
नगर काउंसलि की नाकामी अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रही, बल्कि कौंसिल दफ्तर के भीतर भी कूड़ा जमा हो गया है। काउंसिल परिसर कूड़े के ढेरों से भर गया, जिससे जहरीली बदबू फैल गई और पास के अस्पताल में मरीजों और स्टाफ को परेशानी हुई। डॉक्टरों ने जबरदस्ती कचरा फेंकने पर रोक लगाई।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी भी खुलकर कह चुके हैं कि अगर कूड़े के लिए ठोस इंतजाम नहीं हुआ, तो घर-घर से कचरा उठाना बंद रहेगा। पंजाब सफाई सेवक यूनियन के जिला अध्यक्ष अरुण गिल ने कहा कि अधिकारी समस्या का समाधान करने के बजाय सिर्फ कचरे को परिसर में फेंकने लगे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दो-चार दिन में ठोस इंतजाम नहीं किए गए, तो सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक निपटारा जरूरी
स्वच्छता संघ के सचिव राजिंदर कुमार, अध्यक्ष सनी सुंदर, प्रदीप कुमार, संदीप कुमार, सुरजीत सिंह, बिक्रम गिल सिंह समेत बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व काउंसिल प्रधान जतिंदरपाल राणा ने कहा कि अगर कचरे का वैज्ञानिक निपटारा और रीसाइक्लिंग की व्यवस्था होती, तो जगरांव कब का कचरा-मुक्त शहर बन चुका होता। अफसरों की लापरवाही और अनियमितता ने शहर को बदबू, बीमारी और बेहाल जीवन का दंश दिया है। नगर काउंसिल की यह विफलता शहरवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी को सीधे प्रभावित कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed