फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters target Sector 26, committing crimes one after the other.

Chandigarh News: गैंगस्टरों के निशाने पर सेक्टर-26, एक के बाद एक वारदात को दे रहे अंजाम

Tue, 02 Dec 2025 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Gangsters target Sector 26, committing crimes one after the other.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-26 पिछले कुछ वर्षों से गैंगस्टरों की गतिविधियों का केंद्र बनता जा रहा है। यहां पर क्लबों के बाहर बम धमाके, फायरिंग, रंगदारी की मांग और अन्य आपराधिक घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। 26 नवंबर 2024 को दो क्लबों के बाहर बम धमाके की दहशत आज भी बनी है। सेक्टर में शहर के कई प्रमुख क्लब हैं जो लंबे समय से गैंगस्टरों के निशाने पर हैं।
सेक्टर-26 के आसपास पुलिस थाना, आतंकी शिकंजा कसने के लिए ऑपरेशन, डीएसपी ऑफिस, बापूधाम पुलिस चौकी, दो से तीन बीट बॉक्स और पुलिस लाइन तक मौजूद हैं। यहां से कुछ दूरी पर राजभवन भी स्थित है, जो सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इतने भारी पुलिस सुरक्षा इंतजाम होने के बावजूद गैंगस्टर बिना किसी डर के यहां पर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि हाई-सिक्योरिटी जोन होने के बावजूद सेक्टर-26 सुरक्षित नहीं लगता।
विज्ञापन


डीएसपी के लिए बड़ी चुनौैती
हाल ही में चरणजीत विर्क को ईस्ट डिवीजन का चार्ज सौंपा गया था और उनके लिए यह पहला दिन था, जब सेक्टर-26 में एक बड़ी वारदात सामने आई। चरणजीत विर्क इससे पहले कई महत्वपूर्ण मामलों को सुलझा चुके हैं लेकिन सेक्टर-26 में गैंगस्टरों की ओर से लगातार की जा रही वारदात उनके सामने बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed