फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangsters following in the footsteps of Dawood in Punjab

बड़ा खुलासा: पंजाब में दाऊद के नक्शे कदम पर गैंगस्टर, हत्या से पहले अपना रहे ये ट्रिक

Fri, 29 Jul 2022 07:05 AM IST
ajay kumar अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 Jul 2022 07:05 AM IST
सार

12 अगस्त, 1997 में अंडरवर्ल्ड ने इसी ट्रिक के जरिये गुलशन कुमार की हत्या की थी। मंदिर से बाहर आते समय शूटरों ने गुलशन कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की पुनरावृत्ति 25 साल बाद पंजाब में हुई। पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या उस समय की गई जब वह घर से बाहर निकले थे। 

विज्ञापन
Gangsters following in the footsteps of Dawood in Punjab
दाऊद इब्राहिम। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में गैंगस्टर वारदात को अंजाम देने के लिए डी कंपनी की ब्लाइंडफोल्ड वर्टिकल कैप्सूल ट्रिक (बीवीसीटी) अपना रहे हैं। सन 1980 से 2000 तक मुंबई में अंडरवर्ल्ड ने भी इसी तकनीक पर काम कर कई बड़ी दिग्गज फिल्मी हस्तियों को मौत के घाट उतारा था। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी गैंगस्टरों ने इसी ट्रिक पर काम किया। इस हत्याकांड को अंजाम देने में कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ की मुख्य भूमिका रही।

विज्ञापन


पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर कल्चर को रोकने के लिए किए जा रहे अलग-अलग शोधों में ऐसे ही कुछ तथ्य सामने आए हैं। इन्हीं शोधों की प्राथमिक परीक्षण रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर मुंबई में 25 साल पहले पनपे दाऊद इब्राहिम के अंडरवर्ल्ड कल्चर से प्रेरित हो रहे हैं। 1980 से शुरू और वर्ष 2000 तक अंडरवर्ल्ड ने ब्लाइंडफोल्ड वर्टिकल कैप्सूल ट्रिक के जरिये कई बड़ी वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


12 अगस्त, 1997 में अंडरवर्ल्ड ने इसी ट्रिक के जरिये गुलशन कुमार की हत्या की थी। मंदिर से बाहर आते समय शूटरों ने गुलशन कुमार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड की पुनरावृत्ति 25 साल बाद पंजाब में हुई। पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या उस समय की गई जब वह घर से बाहर निकले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में छह शूटरों ने 29 मई को उनकी दिनदहाड़े कई गोलियां बरसाकर हत्या कर दी। मूसेवाला की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई (जेल में बंद गैंगस्टर) मुख्य साजिशकर्ता था। कनाडा में बैठा गैंगस्टर गोल्डी बराड़ इस वारदात को अंजाम देने में मुख्य समन्वयक की भूमिका में रहा। शोधकर्ताओं ने बताया कि हालांकि यह प्राथमिक खुलासे हैं। शोध पूरी होने के बाद कई और ऐसे तथ्य सामने आएंगे जिससे पुलिस को राज्य में अपराधियों और गैंगस्टर कल्चर को खत्म करने में काफी मदद मिलेगी।

अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में काम कर रही एक संस्था पुलिस के साथ भी संपर्क में है। इस संस्था ने अमर उजाला को बताया कि वर्तमान में पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर कल्चर पर उनका शोध कार्य चल रहा है। अब तक की शोध में यह सामने आया है कि छोटे अपराधियों से कनाडा में बैठे अपराधी बड़ा अपराध करवा रहे हैं। मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में भी ऐसे तथ्य सामने आए हैं।

क्या है बीवीसीटी ट्रिक
ब्लाइंडफोल्ड वर्टिकल कैप्सूल ट्रिक गैंगस्टरों की बेहद कारगर ट्रिक है। इसके जरिये वारदात को अंजाम देने में शामिल वर्टिकल - किलर, आर्म्स सप्लायर, फाइनेंसर और ठिकाने के सूत्रधार एक-दूसरे को नहीं जानते हैं। इन सभी में केवल एक ही संचार बिंदु होता है, वह व्यक्ति इस कैप्सूल के पिरामिड के शीर्ष पर होता है और विदेश में बैठकर सभी को दिशा-निर्देश देता है।

इंटरनेट की मुख्य भूमिका
पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मॉड्यूल में शामिल सभी अपराधियों को बार-बार अपना स्थान बदलने का निर्देश दिया जाता है। साथ ही विदेश में बैठा मुख्य समन्वयक उनके साथ केवल इंटरनेट के जरिये ही बातचीत करता है।

छोटे शार्प शूटरों का इस्तेमाल
डी कंपनी की तरह पंजाब के गैंगस्टर छोटे स्थानों के शार्प शूटरों का वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे पहले मुंबई में डी कंपनी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के साफ-सुथरे रिकॉर्ड वाले लड़कों को जोड़ा था। उन्हें मुंबई बुलाकर डी कंपनी का विदेश में बैठा मुख्य समन्वयक निर्देशित करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed