फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster Vikram Papala Absconding From Police Station In Alwar , Know His Crime History

थाने में घुसकर एके-47 से 50 राउंड गोलियां बरसाईं, दो लाख के इनामी पपला को छुड़ा ले गए 15 बदमाश

Sat, 07 Sep 2019 01:50 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला/महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला/महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 07 Sep 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Gangster Vikram Papala Absconding From Police Station In Alwar , Know His Crime History
मोस्टवांटेड अपराधी विक्रम गुज्जर उर्फ पपला - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाने पर शुक्रवार को हमलाकर हथियारबंद करीब 15 बदमाश हरियाणा के मोस्टवांटेड अपराधी विक्रम गुज्जर उर्फ पपला को छुड़ा ले गए। बदमाशों ने एके-47 से करीब 50 राउंड फायरिंग की। थाने में मौजूद करीब 20 पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचाई। पपला को राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार सुबह ही हिरासत में लिया था। 

विज्ञापन


हरियाणा के महेंद्रगढ़ निवासी विक्रम उर्फ पपला (28) पर फिलहाल दो लाख रुपये का इनाम है। साल 2016 में पपला पर 5 लाख रुपये का इनाम था। इसके बाद उसे हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन साल 2017 में पपला को उसके साथियों ने कोर्ट परिसर से पुलिस टीम पर हमला करके छुड़ा लिया था। तभी से वह फरार था। पपला पर महेंद्रगढ़ में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का केस दर्ज है। 
विज्ञापन


बहरोड़ पुलिस थाने के अधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि सुबह गश्त के दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो को जांच के लिए रोका। गाड़ी से 31.90 लाख रुपये मिलने पर पपला को हिरासत में लिया गया था। उसके साथ गाड़ी में तीन-चार अन्य लोग भी थे, लेकिन सभी फरार हो गए थे। थाने में पूछताछ के दौरान सुबह करीब 8.30 बजे 15 बदमाश एके-47 से गोलीबारी करते हुए थाने में आ घुसे और पपला को छुड़ा ले गए। घटना के वक्त थाने में मौजूद 20 पुलिसकर्मी अपनी जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर भिवाड़ी के एसपी डॉ. अमनदीप सिंह भी बहरोड़ थाने पहुंचे। पुलिस ने पपला की तलाश में जयपुर-दिल्ली हाईवे और अलवर-नारनौल हाईवे पर नाकाबंदी की। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने भागते समय मंडावर के पास अपनी कार खराब होने पर एक स्कॉर्पियो लूट ली। उन्होंने वहां भी फायरिंग की। पुलिस ने बताया कि पपला आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। दो साल पहले भी पांच हत्याओं के अपराधी पपला को महेंद्रगढ़ में पेशी के दौरान बदमाश कोर्ट परिसर से भगा ले गए थे। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही थी।

पपला पर महेंद्रगढ़ में हत्या के दर्ज हैं 4 केस
विक्रम उर्फ पपला पर खैरोली निवासी संदीप उर्फ फौजी, बिमला देवी, नांगल चौधरी के गांव बिहारीपुर निवासी महेश, नांगल चौधरी निवासी श्रीराम की हत्या का केस दर्ज हैं। यह सभी लोग एक ही परिवार के थे। आरोप है कि पपला ने सबसे पहले दिसंबर 2014 में संदीप खैरोली की हत्या की। इसके बाद 31 मार्च 2015 में संदीप के मामा महेश की हत्या की। 21 अगस्त 2015 को संदीप की मां बिमला की घर में हत्या कर दी। इसके बाद उसने 15 नवंबर 2015 को संदीप के नाना श्रीराम की हत्या कर दी थी।

विक्रम उर्फ पपला वोस्टवांटेड है। उस पर इनाम घोषित किया हुआ है। राजस्थान के अलवर की वारदात के बाद पूरी फोर्स को अलर्ट किया है। राजस्थान पुलिस से जो इनपुट मिल रहा है उसके अनुसार कार्रवाई कर रहे हैं। हमला कर विक्रम को छुड़ाने वाले हरियाणा के हो सकते हैं। इस बारे में तथ्य आने पर ही बता सकेंगे। - दीपक सहारण, एसपी, महेंद्रगढ़।

करीब दो साल पहले विक्रम उर्फ पपला को उसके साथी कोर्ट परिसर में बंदी वाहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर इसी अंदाज में (अलवर थाने जैसा) पुलिस से छुड़ा ले गए थे। 8 सितंबर 2017 को महेंद्रगढ़ कोर्ट परिसर से पपला को उसके साथी केवल 25 सेकेंड में छुड़ा लिए थे। पुलिसकर्मी बदमाशों के जवाब में एक फायर तक नहीं कर पाए थे। इसके बाद से दो लाख के इनामी मोस्टवांटेड विक्रम को महेंद्रगढ़ पुलिस दो साल तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। 

गुरु की मौत का बदला लेने को अपराध की दुनिया में आया पपला
विक्रम उर्फ पपला खेतीबाड़ी करने वाले साधारण परिवार से संबंध रखता है। शक्ति सिंह पहलवान के साथ उसकी दोस्ती थी। पहलवान शक्ति सिंह को पपला अपना गुरु मानता था। 4 फरवरी 2014 को चौबारे में सो रहे शक्ति सिंह की चार-पांच युवकों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सुरेंद्र उर्फ चीकू, संदीप फौजी, महेश, राजू उर्फ काना पर हत्या का मुकद्दमा दर्ज किया था। अपने गुरु शक्ति सिंह की मौत का बदला लेने के लिए पपला ने अपराध की दुनिया में कदम रखा।

कोमा में है घायल एएसआई
विक्रम को छुड़ाने के समय बदमाशों ने एएसआई धर्मबीर के सिर में गोली मार दी थी। करीब दो साल से धर्मबीर कोमा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed